{"_id":"192db61e1fb09a03ee581510d2ab7a28","slug":"png-bang-in-line-rout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनजी लाइन में धमाका, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनजी लाइन में धमाका, भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदपुरी के समानांतर निर्माणाधीन पुल के फजलगंज साइड रैंप की खुदाई में लापरवाही से पीएनजी लाइन फट गई। तेज धमाके के साथ लाइन फटने से भगदड़ मच गई। आसपास की तीन फैक्ट्रियों में काम ठप हो गया।
विज्ञापन
सफेद धुएं का गोला उठते देख मौके पर मौजूद सीयूजीएल कर्मी ने सप्लाई वाल्व बंद किया, वरना आग लगने के साथ ही बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में वहां भीषण जाम लग गया। तीन घंटे बाद रात में यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
सिटी को साउथ से जोड़ने वाले गोविंदपुरी के समानांतर निर्माणाधीन पुल के फजलगंज साइड में रैंप के लिए आठ दिन पहले खुदाई शुरू हुई थी। खुदाई स्थल पर सीयूजीएल की पीएनजी लाइन आने से काम रुक गया था।
विज्ञापन
सेतु निगम के अफसरों ने बताया कि सीयूजीएल के अफसरों ने तीन दिन पहले मौका - मुआयना कर उसी स्थिति में एहतियात के साथ खुदाई कराने के लिए सहमति दी। शुक्रवार को सीयूजीएल के विशेषज्ञ की देखरेख में जेसीवी से खुदाई शुरू कराई गई। खुदाई स्थल के दोनों तरफ ट्रैफिक चल रहा था।
शाम करीब साढ़े पांच बजे खुदाई के दौरान तेज धमाके के साथ पीएनजी लाइन फट गई। लाइन से धुएं के रूप में सफेद गैस का गुबार उठा। मौके पर मौजूद सीयूजीएल के प्लंबर अवधेश कुमार ने बताया कि यह देखते ही वह तुरंत दौड़कर बैंक आफ बड़ौदा चौराहे पर पहुंचा और 10 मिनट में वहां लगा पीएनजी लाइन का वाल्व बंद किया।
इससे आसपास स्थित आहूजा वल्व, इंडियन थर्मेट और मारूति फूड फैक्ट्री में पीएनजी की सप्लाई बंद हो गई। आहूजा वल्व फैक्ट्री को पीएनजी की सप्लाई शुरू होने में ज्यादा वक्त लगेगा, जबकि अन्य दोनों फैक्ट्रियों में शनिवार को आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
उधर, पीएनजी लाइन बंद होने के बाद खुदाई स्थल के दोनों तरफ यातायात शुरू हुआ, पर तब तक हजारों दोपहिया और कुछ चारपहिया वाहनों के फंसाव की वजह से भीषण जाम लग गया। फजलगंज थानाध्यक्ष की जीप भी वहां फंस गई।