{"_id":"69ee7d71c75ed5acb00f38b4","slug":"pm-to-inaugurate-ganga-expressway-heavy-vehicles-to-be-banned-kanpur-news-c-362-1-ka11002-146450-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पीएम करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण,भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पीएम करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण,भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
विज्ञापन
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के चलते कानपुर नगर में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 28 अप्रैल शाम 6 बजे से 29 अप्रैल की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान नानामऊ से बांगरमऊ होते हुए हरदोई जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा। (संवाद)
ये रहेगा डायवर्जन प्लान
- बिल्हौर की ओर से आने वाले भारी वाहन नानामऊ तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। इन्हें चौबेपुर से बाएं मुड़कर बिठूर या परियर पुल के रास्ते गंतव्य तक भेजा जाएगा।
- अरौल की तरफ से आने वाले भारी वाहन नानामऊ तिराहा से यू-टर्न लेकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के जरिये या शिवराजपुर-चौबेपुर होकर बिठूर/परियर पुल से आगे जाएंगे।
विज्ञापन
- शिवराजपुर और चौबेपुर की ओर से हरदोई जाने वाले भारी वाहन सीधे अरौल से एक्सप्रेस-वे या बिठूर/परियर पुल मार्ग का उपयोग करेंगे।
जरूरत पड़ी तो रोके भी जाएंगे वाहन
डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार जरूरत पड़ने पर भारी वाहनों को मकनपुर रेलवे क्रॉसिंग रोड, अरौल कट के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे और फूड प्लाजा के पीछे रोका जाएगा।