फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi will reach Kannauj from Lucknow and not from Kanpur

UP Assembly Elections : कानपुर से नहीं अब लखनऊ से कन्नौज पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कल है रैली

Fri, 11 Feb 2022 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Feb 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will reach Kannauj from Lucknow and not from Kanpur
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कन्नौज में 12 को होने वाली रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री पहले वाया कानपुर कन्नौज की रैली में पहुंचने वाले थे, लेकिन अब फैसला लिया गया कि वे लखनऊ से कन्नौज पहुंचेंगे।

विज्ञापन


बृहस्पति वार को कानपुर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सेना के लोगों के साथ चकेरी हवाई अड्डे पर समीक्षा बैठक की। फैसला लिया कि प्रधानमंत्री लखनऊ पहुंचने के बाद हेलीकाप्टर से कन्नौज जाएंगे। कन्नौज में प्रधानमंत्री मोदी तीसरे चरण के चुनाव की पहली रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 14 फरवरी को कानपुर देहात में रैली करेंगे। इस रैली के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जनपदों में चुनावी दौरा होगा। इसी तरह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित कई प्रमुख नेताओं का इस पूरे क्षेत्र में दौरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed