{"_id":"663cca7a8467e2d05a0cf592","slug":"pm-modi-will-come-to-hamirpur-on-may-16-will-address-the-public-meeting-bjp-officials-inspected-the-rally-si-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: 16 मई को राठ आएंगे PM मोदी, जनसभा को करेंगे संबोधित...BJP पदाधिकारियों ने रैली स्थल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: 16 मई को राठ आएंगे PM मोदी, जनसभा को करेंगे संबोधित...BJP पदाधिकारियों ने रैली स्थल का निरीक्षण किया
Thu, 09 May 2024 06:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 09 May 2024 06:37 PM IST
सार
Hamirpur News: पांचवें चरण के चुनाव को देखते हुए 16 मई को पीएम मोदी की राठ कस्बे में चुनावी रैली संभावित है। इसको लेकर प्रशासन-पुलिस अलर्ट हो गए हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने भी आयोजनस्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रैली स्थल का निरीक्षण करते प्रभारी व अन्य भाजपा पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राठ कस्बे में 16 मई को संभावित चुनावी रैली को देखते हुए प्रशासन सजग हो गया। गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली प्रभारी मुकेश उपाध्याय व पदाधिकारियों ने रैली स्थल बीएनवी इंटर कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रैली प्रभारी मुकेश उपाध्याय, लोकसभा चुनाव प्रभारी संजय दुबे पारीछा, जिला प्रभारी देवेश कोरी, जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने बीएनवी ग्राउंड पहुंच मुआयना किया। जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने बताया 16 मई की शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएनवी इंटर कालेज के ग्राउंड पर जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
इसमें एक लाख से अधिक की भीड़ जुटने की संभावना है। वहीं, रैली को देखते हुए आनन फानन में भाजपा विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक चुनाव कार्यालय स्वर्णकार धर्मशाला में हुई। बैठक में सभी प्रभारियों को रैली के लिए जुटने के निर्देश दिए गए। विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र पांडेय, महेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन