{"_id":"5e4ff1788ebc3ef3ce5bbb90","slug":"pm-modi-to-reach-dharmanagri-chitrakoot-via-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के संगम से होकर धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचेंगे पीएम मोदी, खराब मौसम को लेकर प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के संगम से होकर धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचेंगे पीएम मोदी, खराब मौसम को लेकर प्रशासन अलर्ट
Sat, 22 Feb 2020 09:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 Feb 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिले में हलचल है। प्रयागराज के डीएम भानू चंद्र गोस्वामी ने बताया कि धर्मनगरी आने से पहले प्रधानमंत्री प्रयागराज जाएंगे। हालांकि प्रोटोकॉल जारी नहीं हुई है लेकिन लगातार प्रधानमंत्री के आने की तैयारियां की जा रही हैं।
दो दिन से मौसम बिगड़ने से जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें छाने लगी है कि कहीं 29 फरवरी को भी ऐसा मौसम न हो तो इससे निपटने के लिए व्यापक इंतजाम करने के आदेश जारी हुए हैं। प्रयागराज के डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को मिले संकेतों के अनुसार 29 फरवरी को वह प्रयागराज आ रहे हैं।

Trending Videos
जहां दिव्यांगों को उपकरण वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम में वह अबतक के सबसे ज्यादा एक कार्यक्रम में दिव्यांगों को उपकरण बांटने का रिकार्ड भी बनाएंगे। डीएम शेषमणि पांडेय ने बताया कि अब तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रोटोकाल नहीं आया है लेकिन मुख्यमंत्री के कहने के बाद से लगातार 29 फरवरी की पूरी तैयारियां जारी हैं।
एसपी अंकित मित्तल सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। भरतकूप के गाेंडा गांव में जनसभा स्थल पर सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार, अपर एसपी बलवंत चौधरी, एसडीएम एके पांडेय व यातायात प्रभारी योगेश कुमार मौजूद रहे। इधर, रामघाट से लेकर मंदाकिनी नदी की सफाई व रंगरोगन के अलावा भरतकूप मंदिर मार्ग व मंदिर की सफाई पर प्रशासन लगातार विशेष कार्य करा रहा है। जिससे इन स्थानों पर भी प्रधानमंत्री के पहुंचने की संभावना पर काम कराया जा रहा है।
पीले चावल देकर किया आमंत्रित
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भीड़ जुटाने के लिए गांव गांव जाकर पीले चावल बांटने का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को सदर विकास खंड के रानीपुर गांव में भाजपा के पदाधिकारी आनंद पटेल व अंजू वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों को चावल दिए गए। उधर, शिवरामपुर व सीतापुर के पास भाजपा नेता पंकज अग्रवाल ने भी जनसंपर्क कर लोगों से 29 फरवरी को भरतकूप में प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंचने को निमंत्रण दिया है।