फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pm modi to launch projects in kanpur

पीएम करेंगे 328 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Sat, 02 Mar 2019 05:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 02 Mar 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
pm modi to launch projects in kanpur
डेमो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को कानपुर आगमन पर केडीए के करीब 17 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। अधिकारियों ने शुरुआती तौर पर विकास कार्यों की सूची तैयार कर ली है। अब तक बनी सूची में करीब 328 करोड़ रुपये की लागत वाले काम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


नौ का लोकार्पण और आठ का शिलान्यास प्रस्तावित है। अंतिम समय में इन कामों की संख्या और लागत में परिवर्तन हो सकता है। अंतिम रूप से सूची तय कर जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके अलावा पीएम आवास के सफल आवेदकों को प्रधानमंत्री के हाथों आवंटन पत्र भी दिलाने की तैयारी है।

विज्ञापन


इन कामों का हो सकता लोकार्पण 

- परेड स्थित क्रिस्टल मल्टीलेवल पार्किंग व कामर्शियल काम्प्लेक्स।
- कानपुर देहात स्थित ईको पार्क।
- माती स्थित मुख्यालय कम्युनिटी सेंटर, प्रदर्शनी हॉल।
- चकेरी में पार्क और कम्युनिटी सेंटर का निर्माण।
- न्यू ट्रांसपोर्ट नगर योजना में पुलिस चौकी निर्माण।
- जवाहरपुरम में 30 और 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण।
इन कामों का हो सकता शिलान्यास 
- जाजमऊ में निर्माणाधीन प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण।
- पुरानी मौरंग मंडी का विकास।
- महावीर नगर विस्तार योजना का विकास।
- जवाहरपुरम और शताब्दी नगर योजना में एक्टिवेटेड स्लज तकनीक पर आधारित 25 एमएलडी और 12.50 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का निर्माण।
- जवाहरपुरम सेक्टर-1 में 216 भूखंडों व कामर्शियल पॉकेट के विकास कार्य।
- रामलला मंदिर के तालाब का विकास।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed