{"_id":"5c7fcb13bdec22144a2717d1","slug":"pm-modi-special-relationship-with-this-place","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस जगह से है पीएम मोदी का खास रिश्ता, चुनाव लड़ाने की मांग को लेकर 250 दिनों से चल रहा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस जगह से है पीएम मोदी का खास रिश्ता, चुनाव लड़ाने की मांग को लेकर 250 दिनों से चल रहा अनशन
Wed, 06 Mar 2019 06:59 PM IST
Vikas Kumar
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर महोबा के आल्हा चौक में 28 जून से चल रहे अनशन के बुधवार को 250 दिन पूरे हो गए। इस मौके पर अनशन की अगुवाई कर रहे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बार बनारस से नहीं बुंदेलखंड से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग उठाई है ताकि बुंदेलखंड का कुछ भला हो सके।
अनशन स्थल पर तारा पाटकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी को झांसी में हुई रैली में कहा था कि बनारस रानी लक्ष्मी बाई की जन्मभूमि थी तो झांसी (बुंदेलखंड) उनकी कर्मभूमि रही है। इसलिए बुंदेलखंड से मेरा गहरा नाता है।

Trending Videos
प्रधानमंत्री को इस रिश्ते का ख्याल रखते हुए अब यहां से चुनाव लड़ना चाहिए। यदि प्रधानमंत्री इस इलाके से चुनाव लड़ते हैं तो संभव है कि 15 साल पहले अटल सरकार के समय बनी केन बेतवा जल परियोजना जल्द शुरू हो जाए।
यहां की मरणासन्न स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ सुधार हो जाए। अनशन स्थल पर हरीओम निषाद, यशपाल सिंह, भागीरथ शर्मा, प्रेम साहू, प्रभुदयाल, अशोक पाटकर आदि मौजूद रहे।
यहां की मरणासन्न स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ सुधार हो जाए। अनशन स्थल पर हरीओम निषाद, यशपाल सिंह, भागीरथ शर्मा, प्रेम साहू, प्रभुदयाल, अशोक पाटकर आदि मौजूद रहे।