{"_id":"5c80da8abdec22143c033f5a","slug":"pm-modi-rally-in-kanpur-20-suspect-caught","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के दौरे से पहले बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने हिरासत में लिए 20 संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के दौरे से पहले बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने हिरासत में लिए 20 संदिग्ध
Thu, 07 Mar 2019 02:41 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। मोदी की रैली से पहले कई एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। रैली में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कानपुर पुलिस ने बुधवार देर रात से अब तक 20 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज कानपुर के सचेंडी से चार संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। पूछताछ में पता चला कि चारों युवक सेब के व्यापारी हैं और सभी पुलवामा के रहने वाले हैं। चारों युवकों के नाम पुलवामा निवासी समीर अहमद डार, कुलगाम निवासी आतिफ अली, फारुख व जाकिर हैं।
विज्ञापन
वहीं जूही थाना पुलिस ने 14 कश्मीरियों को हिरासत में लिया है। ये सभी ओ ब्लाक सब्जी मंडी से आढ़त का काम करते हैं। पुलिस इन्हें हिरासत में लेने के बाद इनके आधार व पहचान पत्र की जांच में जुटी है। साथ ही पुलिस ने सभी को प्रधानमंत्री के जाने के बाद तक स्थान न बदलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार देर रात कानपुर और उन्नाव से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। उन्नाव में पकड़ा गया संदिग्ध लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस से एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में कूद गया। चालक ने बस रोकी और शोर मचाने पर भीड़ ने उसे दबोच लिया।
पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। उसके पास से तीन अलग-अलग नाम व पते के पहचान पत्र मिले हैं। काले रंग के बैग से उर्दू भाषा में लिखे तीन लिफाफे भी मिले हैं। एसपी पुलिस लाइन में युवक से पूछताछ कर ली हैं। पुलिस ने जांच के लिए एटीएस को भी बुलवाया है।
पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। उसके पास से तीन अलग-अलग नाम व पते के पहचान पत्र मिले हैं। काले रंग के बैग से उर्दू भाषा में लिखे तीन लिफाफे भी मिले हैं। एसपी पुलिस लाइन में युवक से पूछताछ कर ली हैं। पुलिस ने जांच के लिए एटीएस को भी बुलवाया है।