फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Kisan Samman Nidhi Yojana, today is the last day to get KYC done

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आज पूरी कर लें केवाईसी की प्रक्रिया, नहीं तो होंगे सम्मान निधि से वंचित

Tue, 31 May 2022 08:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 31 May 2022 08:03 AM IST
सार

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना  के लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके काम की है। किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए केवाईसी करवाने का आज अंतिम दिन है। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana, today is the last day to get KYC done
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि चाहिए, तो आज ही अपनी केवाईसी करवा लें। केवाईसी नहीं कराने वाले जिले के 98 हजार लाभार्थी इस बार जारी होने वाली किस्त से वंचित रह सकते हैं। शासन के निर्देश के बावजूद इन किसानों ने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराई है। 

विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए बैंक खाते में केवाईसी अपडेट कराने की अंतिम तारीख 31 मई है। लेकिन अभी तक 98 हजार किसानों ने यह काम नहीं किया है। अगर किसानों ने केवाईसी नहीं कराई, तो खाते में धनराशि नहीं भेजी जाएगी। जिले में 2.58 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन

योजना के तहत एक वर्ष में तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये दिए जाते हैं। योजना में पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने फरवरी में लाभार्थी किसानों से केवाईसी अपडेट करने की अपील की थी। अप्रैल में वेबसाइट की गड़बड़ी के कारण शासन ने केवाईसी अपडेट कराने की तारीख 31 मई कर दी थी। इसके बावजूद अभी तक हजारों किसानों ने केवाईसी अपडेट नहीं कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि किसान कार्यालय आकर या जनसेवा केंद्र पर जाकर केवाईसी अपडेट करा सकता है। केवाईसी अपडेट नहीं कराने वालों के खाते में धनराशि नहीं भेजी जाएगी। 

ये है केवाईसी
केवाईसी को अर्थ होता है know your customer। इसमें किसान को ऑनलाइन फार्म पर आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, पता आदि जानकारियां भरनी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed