फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Housing Scheme, KDA issued allotment letter

खुशखबरी: 1677 लोगों का अपने घर का सपना पूरा, केडीए ने पीएम आवास योजना के आवंटन पत्र जारी किए

Sat, 10 Apr 2021 04:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Apr 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
PM Housing Scheme, KDA issued allotment letter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
केडीए ने आठ महीने बाद शुक्रवार को पीएम आवास योजना के 1677 आवंटियों का आशियाने का सपना पूरा किया। इन सभी को आवंटन पत्र जारी किए गए। केडीए ने पिछले साल अगस्त में सकरापुर, जाह्नवी-भागीरथी आदि योजनाओं में लाटरी के माध्यम से 1677 पीएम आवासों का आवंटन किया था।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के पीएम आवास संबंधी पोर्टल में फीडिंग देर से होने के कारण आवंटन में इतनी देरी हुई। केडीए बल्क सेल के प्रभारी आशु मित्तल ने बताया कि इन आवंटियों में से जो अपने हिस्से की धनराशि जमा कर देगा, उसे तत्काल कब्जा दिया जाएगा। जिसे लोन लेना है, वे आवंटी आवंटन पत्र के आधार पर लोन ले सकते हैं। इन आवासों का निर्माण हो चुका है। 
विज्ञापन


पीएम आवास के लिए 15 तक करें आवेदन
केडीए की तरफ से शताब्दी नगर और जवाहरपुरम में पीएम आवास के लिए डिमांड सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए आर्थिक कमजोर लोग आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed