फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Plenty of lights shed sweat

दूधिया रोशनी में खूब बहाया पसीना

Wed, 18 May 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 18 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Plenty of lights shed sweat
ग्रीनपार्क में प्रैक्‍टिस करते डेल स्टेन और साथ में रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार, ड्वेन ब्रावो, एरोन फिंच (बाएं से)।  - फोटो : amarujala
कानपुर। 19 मई को होने वाले पहले आईपीएल मैच के लिए गुजरात लायंस की टीम ने मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम की फ्लड लाइट में कड़ा अभ्यास किया। नेट प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों ने ऊंचे-ऊंचे शॉट लगाए। खिलाड़ियों ने रात आठ बजे तक प्रैक्टिस की।
विज्ञापन

टीम के कोच ब्रैड हॉज, सहायक हीथ स्ट्रीक के निर्देशन में शाम 6 बजे टीम के सभी खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे। सबसे पहले खिलाड़ियों ने नेट पर बॉलिंग व बैटिंग की प्रैक्टिस की। कुछ देर प्रैक्टिस करने के बाद फुटबाल खेलकर वार्मअप किया। टीम के दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, एरोन फिंच, ब्रेंडन मैकुलम ने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। दिनेश कार्तिक ने बॉलिंग कर रहे एंड्रयू टॉय, डेल स्टेन, ड्वेन ब्रावो, जेम्स फाकनर की गेंदों पर लांग ऑन, लांग ऑफ पर बड़े-बड़े शॉट लगाए। कुछ शॉट दर्शक दीर्घा के बाहर जाकर गिरे। प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी ने गेंदबाजी में हाथ दिखाए। टीम के अन्य सदस्य सरबजीत लड्डा, अक्षदीप नाथ, अमित मिश्रा, शिविल कौशिक, पारस डोगरा, एकलव्य द्विवेदी, ईशान किशन, शादाब जकाती, जयदेव शाह, उमंग शर्मा, प्रवीण तांबे ने भी अभ्यास किया।
विज्ञापन

पहली बार निशक्तों के लिए टिकट
कानपुर (ब्यूरो)। ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहली बार विकलांगों के लिए भी सीटों की व्यवस्था की गई है। गुजरात लायंस ने पांच निशक्तों के लिए डी चेयर का इंतजाम किया है। एक टिकट ढाई हजार रुपये का होगा। निशक्त के साथ एक अटेंडेंट (सहायक) होना जरूरी है। उसके लिए भी ढाई हजार रुपये का टिकट अलग से खरीदना होगा। गुजरात लायंस के पदाधिकारी आकाश ने बताया कि निशक्तों को स्टेडियम पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए रैंप भी बनवाया गया है। टिकट बुक माई शो से बुक कराया जा सकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच कल, नहीं जारी हुए ड्यूटी पास
कानपुर (ब्यूरो)। आईपीएल का पहला मैच गुरुवार को है लेकिन अभी तक फ्रेंचाइजी की ओर से ड्यूटी पास नहीं जारी किए गए हैं। मीडिया कर्मियों को भी पास नहीं जारी हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के आयोजन से दो दिन पहले तक विभिन्न गैलरियों में ड्यूटी करने वालों और मीडिया कर्मियों को पास जारी कर दिए जाते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ  यूपीसीए के मीडिया पदाधिकारियों को भी पास नहीं जारी हुए हैं। यूपीसीए के सीईओ ललित खन्ना का कहना है कि इस बार मैच में सब कुछ फ्रेंचाइजी को करना है। उनका काम बस स्टेडियम तैयार कर सुपुर्द करना था। सूत्रों का कहना है बीसीसीआई से निशांत बुधवार को शहर आएंगे तभी पास का वितरण होगा।
अंदर बाहर लगे कैमरे
मंगलवार को ग्रीनपार्क के अंदर-बाहर पुलिस और आईपीएल आर्गनाइजिंग कमेटी की ओर से कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके अलावा            और भी कई स्थानों का चयन किया गया है, जहां बुधवार को और कैमरे लगेंगे।

समीक्षा आज
मैच की तैयारियों की समीक्षा बुधवार को शाम चार बजे डीएम कौशल राज शर्मा और एसएसपी शलभ माथुर ग्रीनपार्क के फुटबाल ग्राउंड पर करेंगे। इसकी जानकारी सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed