फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pledge taken to make the city green; sapling procession organized.

Kanpur News: शहर को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प, निकाली पाैध बरात

Mon, 13 Jul 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Pledge taken to make the city green; sapling procession organized.
कानपुर। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सीएसए में पौधा रोपकर पौधरोपण महाभियान की शुरुआत की। उन्होंने महापौर, सांसद, विधायकों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शहर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्कूली बच्चों की अगुवाई में पौध बरात भी निकाली। इसी तरह सरकारी विभागों, सीएसजेएमयू, मेडिकल कॉलेज, विभिन्न संगठनों, क्लबों, समाजसेवी संस्थाओं के साथ ही मोहल्ला समितियों ने भी पौधरोपण किया। रविवार को 37,63,200 पौधे रोपित करने का दावा किया गया।
विज्ञापन


समारोह में शासन से नामित नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव डॉ. एमके शनमुगा सुंदरम ने कहा कि कानपुर ने 40 लाख से अधिक पौधों के लक्ष्य की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। वन महोत्सव प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, सलिल विश्नोई, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित आदि शामिल रहे। सीएसए की योग वाटिका में पीपल, कदंब, गुलमोहर, कचनार, आंवला, अमरूद, जामुन, नीम, महोगनी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वहीं, योग वाटिका से सटे मैदान में स्कूली बच्चों और गंगा टास्क फोर्स ने 500 पौधे रोपे। प्रभागीय वन अधिकारी आकांक्षा जैन ने दावा किया कि वन विभाग ने 8.90 लाख और अन्य विभागों ने 28.73 लाख पौधे लगाए। इस प्रकार जिले में 37.63 लाख पौधों का रोपण किया गया। वहीं, 37वीं वाहिनी पीएसी में भी पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन

सीएसजेएमयू में 4500 पौधे रोपे गए

सीएसजेएमयू में कुलपति विनय पाठक के नेतृत्व में स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. हिमांशु त्रिवेदी ने 4500 पौधे रोपे। इसी तरह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में पौधे रोपे गए। हैलट में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल सहित अन्य डॉक्टरों, कर्मियों ने पौधरोपण किया। उर्सला में एमएलसी सलिल विश्नोई, निदेशक डॉ. सीमा श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. बीसी पाल, एमएस डॉ. शैलेंद्र तिवारी आदि ने पौधे लगाए। कांशीराम, केपीएम, सीएचसी, पीएचसी में भी पौधरोपण हुआ। एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज परिसर में भी पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक ने कल्याणपुर बगिया क्रॉसिंग ग्रीनबेल्ट में पौधे रोपे

विधायक नीलिमा कटियार ने कल्याणपुर बगिया क्रॉसिंग ग्रीनबेल्ट में पौधे रोपे। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने भाजपा रामलला मंडल के आरोग्यधाम हॉस्पिटल परिसर में पौधे लगाए। भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने शिक्षक पार्क, नवीन मार्केट में पौधरोपण किया। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय ने नवीननगर काकादेव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने नसीमाबाद स्थित मन्ना बाबा पार्क, लाजपतनगर मंडल ने शास्त्रीनगर स्थित कंपोजिट विद्यालय, सांसद देवेंद्र सिंह भोले के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह दद्दा के नेतृत्व में नई शिवली रोड में पौधरोपण किया गया। भाजपा शिक्षक संस्थान प्रकोष्ठ ने प्रोफेसर एचएन मिश्रा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्रा की अगुवाई में पौधे लगाए।

गदियाना में हुआ पाैधरोपण
रोटरी क्लब कानपुर विराट ने पत्रकारपुरम पार्क में, कानपुर साउथ योगा ग्रुप के सदस्यों ने टिकरा गांव स्थित महादेवन पार्क में, जय देवी राजाराम चैरिटी फाउंडेशन ने केस्को पार्क सी-ब्लॉक विश्वबैंक बर्रा में, हरसहाय कॉलेज में शिक्षकों ने पौधे लगाए। ऑल इंडिया गरीब नवाज कौंसिल ने गदियाना स्थित मदरसे में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed