फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Players aim for medals in shooting

Kanpur News: निशानेबाजी में खिलाड़ियों ने पदक पर लगाया निशाना

Fri, 18 Apr 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Players aim for medals in shooting
शूटिंग प्रतियोगिता में विजेता शहर के खिलाड़ी।   - फोटो : संगठन
कानपुर।
विज्ञापन

जौनपुर में 12 से 15 अप्रैल तक 24वीं प्री स्टेट रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 800 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। शहर की द परफेक्ट रायफल शूटिंग एकेडमी के 22 खिलाड़ियों ने 24 पदकों पर निशाना लगाया।

एकेडमी के सचिव व कोच अमर निगम ने बताया कि पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के मास्टर वर्ग में अमर निगम ने स्वर्ण, जूनियर महिला वर्ग में श्रेया दीक्षित ने स्वर्ण, सीनियर वर्ग में अविरल निगम ने रजत, शुभम दीक्षित ने कांस्य, तनिष्क श्रीवास्तव ने दो स्वर्ण और रजत, रोहन ने रजत व कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


पिस्टल और रायफल की चार विभिन्न टीम स्पर्धा में तनिष्क श्रीवास्तव, रोहन व अंजनेश ने स्वर्ण, तनिष्क श्रीवास्तव, रोहन व रुद्र प्रताप सिंह ने स्वर्ण, तनिष्क, रोहन, वात्सल्य त्रिपाठी ने स्वर्ण, अविरल निगम, शुभम व इमरान खान ने रजत, सूरज कुशवाहा, रेयांश व पार्थ ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदक विजेताओं के अलावा एकेडमी के संस्कार, मो. अफसान, प्रखर अग्निहोत्री, ओम, विवेक, मो. फैजान ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी कल्याणपुर के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके पदक जीता।


कोच अभय सिंह ने ने बताया कि 10 मीटर एयर रायफल टीम स्पर्धा में अर्पित सिंह और समर्थ परवाल ने स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल में विभुशरण दीक्षित ने स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। 10 मीटर एयर रायफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में अर्पित सिंह, कशिश सिंह ने कांस्य पदक जीते। एकेडमी की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed