फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Platelets are decreasing when fever occurs, patients are being referred

Kanpur News: बुखार आने पर घट रहीँ प्लेटलेट्स, रेफर हो रहे मरीज

Thu, 11 Sep 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 11 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Platelets are decreasing when fever occurs, patients are being referred
कानपुर देहात। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्रतिदिन बुखार से पीड़ित 30 से 40 मरीज भर्ती हो रहे हैं। कई दिनों से बुखार आने पर तेजी से मरीजों में प्लेटलेट्स घट रही हैं। ऐसे में बीमार मरीजों को मेडिकल कॉलेज से प्लेटलेट्स नहीं मिल पा रही है। हालत बिगड़ने पर हैलट रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव और उमस भरी गर्मी से बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बुखार पीड़ितों को तीन दिन बाद भी बुखार न उतरने पर चिकित्सक मरीजों की ब्लड जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। मरीजों से जनरल वार्ड व इमरजेंसी वार्ड फुल हो जाने पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से पुरानी ओपीडी के पास अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स न मिल पाने के चलते अधिक प्लेटलेट्स कम होने पर मरीजों को हैलट रेफर करना पड़ रहा है। इमरजेंसी में बुधवार को इलाज करवाने के लिए पहुंचे कंधिया निवासी आदिल 13 पुत्र सलीम की प्लेटलेट्स 50 हजार रह जाने पर डॉक्टर ने उसको हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कुल 36 मरीजों को भर्ती किया गया। कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र के सरगवां निवासी सोनाक्षी 30 ने बताया कि उन्हें दो दिन से बुखार आ रहा है। राहत न मिलने पर मेडिकल कॉलेज में दिखाने आई थी। यहां डॉक्टर ने उनको भर्ती किया है। रनियां निवासी गोरेलाल 50 व गुलौली निवासी रामजानकी 70 ने बताया कि उन्हें दो दिन से तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द की शिकायत थी। बुधवार दोपहर को वह मेडिकल कॉलेज आईं थीं।
प्लेटलेट्स घटने के चलते डॉक्टर ने उनको भर्ती किया है। डॉ. निशांत पाठक ने बताया कि वायरल बुखार की चपेट में आने वाले मरीजों की प्लेटलेट्स गिरने के मामले अधिक आ रहे हैं। 70 हजार से कम प्लेटलेट्स होने पर मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही हैं। वहीं जिले में अभी तक मलेरिया के 135 मरीज मिल चुके हैं। जबकि अकबरपुर व सरवनखेड़ा के एक-एक डेंगू रोगी मिलने बाद अब अमरौधा ब्लॉक के रैगवां में दो व डेरापुर में एक डेंगू का मरीज मिला है।
.................
बुखार की दवाएं खुद न लें, डॉक्टरोंं को दिखाएं
मेडिकल कॉलेज के डॉ. निशांत पाठक ने बताया कि अगर किसी को बुखार आता है तो वह अपना इलाज समय पर करवाएं। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह पर दवाएं लें। दवा अपनी मर्जी से नहीं खाएं। दवा खाने के साथ डॉक्टरों की ओर लिखे गए टेस्ट जरूर करवाएं। अगर किसी को बुखार नहीं जा रहा है तो लोगों को डेंगू, मलेरिया के टेस्ट भी जरूर करवाने चाहिए। वहीं, खानपान में तला भुना खाने से बचें। गर्मी के मौसम में हल्का खाना पचने वाला भोजन करें।

.................
रैगवां व मकरंदापुर के सात घरों में मिला लार्वा
जिले में डेंगू व मलेरिया पैर पसारने लगा है। रैगवां में डेंगू के दो मरीज मिलने पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की गांव पहुंची। जिला मलेरिया अधिकारी मारुति दीक्षित ने बताया कि रैगवां में टीम ने 156 घरों में से 556 जल पात्रों की जांच की। जिसमें तीन स्थानों पर मिले लार्वा को नष्ट करवाया गया। साथ ही गांव में 73 स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग करवाई गई। वहीं मकरंदापुर में 116 घरों के 496 जलपात्रों की जांच की। जिसमें चार स्थान पर लार्वा मिला। टीम की ओर से 45 स्थानों पर फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed