फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Plasma therapy improves the patient's oxygen level

प्लाज्मा थेरेपी से रोगी का सुधर रहा ऑक्सीजन लेवल, सात में से तीन रोगियों को ही मिल पा रहे प्लाज्मा डोनर

Sun, 25 Apr 2021 02:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 25 Apr 2021 02:33 AM IST
सार

प्लाज्मा थेरेपी देने के बाद कोरोना रोगी के ऑक्सीजन लेवल में सुधार आया है। कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद इस रोगी को प्लाज्मा की पहली डोज दी गई थी।

विज्ञापन
Plasma therapy improves the patient's oxygen level
दिल्ली के बाद बिहार में होगा प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

प्लाज्मा थेरेपी देने के बाद कोरोना रोगी के ऑक्सीजन लेवल में सुधार आया है। कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद इस रोगी को प्लाज्मा की पहली डोज दी गई थी। इससे उम्मीद जग गई है कि अगर जो रोगी लेवल टू संक्रमण की स्थिति में हैं और हालत बिगड़ रही है उन्हें प्लाज्मा थेरेपी बल दे सकती है।
विज्ञापन


अभी दिन में औसत सात रोगियों के लिए प्लाज्मा की मांग हैलट में है जिनमें डोनर न मिलने से चार रोगी प्लाज्मा थेरेपी से वंचित रह जाते हैं। शनिवार को तीन कोरोना विजेताओं ने प्लाज्मा डोनेट किया। इनमें राजेश कंधारी और नीलेश कुमार ने रामा मेडिकल कालेज में भर्ती रोगी के लिए तथा राजेश कुमार ने रीजेंसी में भर्ती रोगी के लिए प्लाज्मा डोनेट किया।
विज्ञापन


चार कोरोना रोगी ऐसे थे जिनके पास कोई कोरोना विजेता डोनर नहीं था। उन्हें प्लाज्मा नहीं मिल पाया। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के ब्लड ट्रांसफ्युजन विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. लुबना खान ने बताया कि कोरोना विजेता आगे आएं और प्लाज्मा डोनेट करें जिससे दूसरे रोगियों की जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि ऐेसे कोरोना विजेता जिन्हें दूसरी वैक्सीन की डोज लगे 28 दिन हो गए, वे भी प्लाज्मा दे सकते हैं। लेवल टू के रोगियों को दवा के साथ प्लाज्मा थेरेपी देकर बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed