फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Plantation tomorrow in Mama Talab premises, KDA is getting the beautification done with Rs. 4.25 crore

अमर उजाला की पहल: मामा तालाब परिसर में पौधरोपण कल, सवा चार करोड़ से केडीए करा रहा है सुंदरीकरण

Thu, 18 Jul 2024 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 Jul 2024 11:43 AM IST
सार

Kanpur News: अमर उजाला की पहल पर न सिर्फ तालाब की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग रुकी, बल्कि सड़क की तरफ कूड़ा पड़ना भी बंद हुआ। केडीए करीब सवा चार करोड़ रुपये से तालाब का सुंदरीकरण भी करा रहा है।

विज्ञापन
Plantation tomorrow in Mama Talab premises, KDA is getting the beautification done with Rs. 4.25 crore
मामा तालाब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पौधे लगाएं भी बचाएं भी अभियान के तहत अमर उजाला और केडीए की पहल पर शुक्रवार को मामा तालाब परिसर में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसमें केडीए उपाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, समाजसेवी संस्थाएं पौधे रोपित करने के साथ ही संरक्षित करने का संकल्प भी लेंगी। अमर उजाला की तरफ से शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

इसके तहत लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में कई स्थानों पर पौधरोपण करने और उन्हें संरक्षित करने की पहल की जा रही है। पौधरोपण की शुरुआत प्राचीन मसवानपुर स्थित मामा तालाब से की जा रही है। दो साल पहले तक भूमाफिया ने इस तालाब को तीन तरफ से पाटते हुए प्लॉटिंग शुरू कर दी थी। तमाम मकान भी बन गए, जबकि मुख्य मार्ग की तरफ लोग कूड़ा, गोबर फेंकते थे।

विज्ञापन

सवा चार करोड़ से हो रहा सुंदरीकरण
अमर उजाला की पहल पर न सिर्फ तालाब की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग रुकी, बल्कि सड़क की तरफ कूड़ा पड़ना भी बंद हुआ। केडीए करीब सवा पांच करोड़ रुपये से तालाब का सुंदरीकरण भी करा रहा है। तालाब के चारों तरफ चहारदीवारी, तालाब के बीच में बनने वाले टापू में जाने के लिए दो फुटओवर ब्रिज, गेट, आकर्षक लाइटिंग, पाथवे, बेंच, झूले, हट आदि का निर्माण करते हुए इसे पिकनिक स्पॉट की तरह विकसित किया जा रहा है। बुधवार को तालाब के आसपास पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदे जाने भी शुरू हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed