फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   piya bajpais mother kanti says promote your daughters

बेटियों के काम में रोड़ा न बनें घरवाले: कांति बाजपेई

Sat, 08 Apr 2017 06:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Apr 2017 06:33 AM IST
विज्ञापन
piya bajpais mother kanti says promote your daughters
मिर्जा जूलियट फिल्म की एक्ट्रेस पिया बाजपेई अपने परिवार के साथ
बेटियां बेटों से कम नहीं हैं उन्हें बेटों की तरह बराबरी का दर्जा देना चाहिए। बेटियों को उनके मन का काम करने देना चाहिए उनके कामों में रोड़ा नहीं बनना चाहिए। यह संदेश शुक्रवार को एक्ट्रेस पिया बाजपेई की मां कांति बाजपेई ने दिया है।
विज्ञापन


कांति बाजपेई एबीएसए (शिक्षा अधिकारी) पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि मैने पिया को कभी अपने बेटे विकास से कम नहीं समझा है। कांति की पिया और बेटे विकास के अलावा दो बेटियां और हैं। पिया की बहन कविता और और अर्चना बाजपेई दोनों टीचर हैं। पिया के भाई विकास इटावा में जिम चलाते हैं। बैैंक मैनेजर वीके बाजपेई भी आज अपनी बेटी की इस सफलता से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


वीके बाजपेई ने ‘अमर उजाला’ से बताया कि पिया ने इटावा से ही इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह बीसीए करने के लिए ग्वालियर गईं। आगे की पढ़ाई दिल्ली में की, वहीं पिया ने अपने एक्टिंग शौक को बरकरार रखते हुए कोर्स किया और फिर मुंबई चली गई। कम समय में ही पिया ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब लोग मुझे ‘एक्ट्रेस पिया बाजपेई’ के पिता के नाम से जानते हैं। विकास बाजपेई ने कहा कि मेरी बहन लड़कियों के लिए रोड मॉडल है। उसने अपनी दम पर मुकाम हासिल किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed