फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pipeline leakage at 10 locations in Musanagar, contaminated water reaching homes

Kanpur News: मूसानगर में 10 स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज, घरों तक पहुंच रहा दूषित पानी

Sun, 04 Jan 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pipeline leakage at 10 locations in Musanagar, contaminated water reaching homes
मूसानगर (कानपुर देहात)। नगर में 10 हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बालाजी धाम के पास बनी वर्षों पुरानी पानी की टंकी से की जा रही है। नगर के करीब 10 स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते लोगों के घरों में गंदा और मटमैला पानी पहुंच रहा है। लीकेज से सड़कों पर कीचड़ जमा हो रहा है। जिससे आवागमन भी बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


बालाजी धाम मंदिर से लेकर संस्कृत विद्यालय, नेहरू पार्क, सूरजपुरवा, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, किसान मोहल्ला और कृष्णा नगर वार्ड सहित नगर पंचायत के कई इलाकों में पाइप लाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। इंदौर में दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत की घटना के बाद से नगर के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों में अनिल गुप्ता, मुकेश कुमार, अशोक शुक्ला, देवेंद्र कुमार, राजेश और वकील अहमद ने बताया कि इस टंकी से नगर वासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए दो वर्ष पूर्व डाली गई नई पाइप कुछ समय बाद ही लीकेज हो गई। तब से यह समस्या चली आ रही है। बीच में इसे ठीक कराया गया, लेकिन धीरे-धीरे लीकेज की संख्या बढ़ती गई। इसके कारण नलों में पर्याप्त पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है और सप्लाई में गंदा पानी आ जाता है। नेहरू पार्क के पास बने गहरे गड्ढे में जमा कीचड़ और गंदा पानी सप्लाई के साथ घरों तक पहुंच सकता है। जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. विजय प्रसाद शर्मा ने बताया कि अस्पताल के पास लंबे समय से पाइप लाइन लीकेज के कारण फर्श खराब हो गई है और आसपास गंदगी बनी रहती है। इससे मरीजों को आने-जाने में कठिनाई होती है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
....................
वर्ष 1973 में बनी थी टंकी
बालाजी मंदिर के पास बना ओवरहेड टैंक वर्ष 1973 में बना था। जानकारों की माने तो यह टंकी अपनी मियाद पूरी कर चुकी है। इसके काफी समय से सफाई भी नहीं कराई गई है। इसी से नगर के लोगों को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी जल निगम के पास है। करीब तीन साल पहले पुरानी पाइप लाइन जर्जर हो गई तो कुछ जगह नई पाइप लाइन बिछाई गई थी।
.................
वर्जन......
नगर में जिस टंकी से पानी की आपूर्ति होती वह पुरानी है। आपूर्ति के लिए नई पाइप लाइन डाली गई है। इसी से आपूर्ति की जा रही है। समय समय पर टंकी की साफ सफाई कराई जाती है। जिससे लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। कुछ जगह लीकेज की जानकारी मिली है। कर्मचारियों को भेजकर जल्द ही लीकेज ठीक कराए जाएंगे।- विजय यादव, जेई, जल निगम
................
बालाजी धाम के पास बनी टंकी की जल निगम के अंडर में हैं। अभी तक इसे नगर पंचायत को हैंडओवर नहीं किया गया है। कुछ जगह लीकेज की जानकारी मिली है, संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - नरेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मूसानगर
...................
बोले लोग...
मोहल्ले में पिछले छह महीने से पाइप लाइन लीकेज चल रही है। इससे इंटरलॉकिंग मार्ग खराब हो गया है और सप्लाई भी रुक-रुक कर आती है। कई घरों में आपूर्ति के समय पहले गंदा पानी आता है, फिर साफ पानी आने लगता है। लीकेज से दूषित पानी पीने से बीमार पड़ने की आशंका बनी रहती है।- सुरेंद्र सोनी, कृष्णा नगर वार्ड

.................
बालाजी धाम वार्ड के पास नेहरू पार्क भी स्थित है। जहां पर लंबे समय से पाइप लाइन में लीकेज है। आपूर्ति के समय उक्त पार्क में पानी भर जाता है। वहीं गंदा पानी पाइप लाइन से वापस होकर घरों तक पहुंच जाता है। लगातार लीकेज के चलते पार्क में गड्ढा हो गया है। इस तरह की लापरवाही से लोग बीमार पड़ सकते हैं। - विद्यासागर त्रिपाठी, भाजपा नेता, मूसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed