{"_id":"60ef0a218ebc3e573b7adccd","slug":"pintu-sengar-s-brother-and-lawyer-were-threatened-with-death-by-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पिंटू सेंगर के भाई और वकील को कोर्ट के बाहर असलहाधारी दो बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पिंटू सेंगर के भाई और वकील को कोर्ट के बाहर असलहाधारी दो बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी
Wed, 14 Jul 2021 09:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:33 PM IST
सार
चकेरी में 20 जून 2020 को बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की हत्या कर दी गई थी। एक दर्जन से अधिक आरोपी जेल में बंद हैं। पिंटू के भाई धर्मेंद्र केस की पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिंटू सेंगर हत्याकांड (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में गैंगस्टर कोर्ट के बाहर बुधवार को असलहाधारी बदमाशों ने पिंटू सेंगर के भाई और वकील को धमकी दी। भीड़ जुटने पर बदमाश भाग निकले। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
चकेरी में 20 जून 2020 को बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की हत्या कर दी गई थी। एक दर्जन से अधिक आरोपी जेल में बंद हैं। पिंटू के भाई धर्मेंद्र केस की पैरवी कर रहे हैं। धर्मेंद्र के मुताबिक बुधवार को गैंगस्टर मामले की तारीख थी।
वे अपने वकील संदीप कुमार शुक्ला के साथ कोर्ट पहुंचे। बाहर निकलने के बाद दो युवक असलहा लगाकर आए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। एसीपी कोतवाली वृजनारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बता दें कुछ दिन पहले धर्मेंद्र को धमकी भरी कॉल भी आई थी। इसकी रिपोर्ट चकेरी थाने में दर्ज है।