फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pintu Sengar murder case news update

पिंटू सेंगर हत्याकांड में शामिल बदमाश सुल्तानपुर जेल में, कोर्ट की अनुमति के बाद दर्ज किए जाएंगे बयान

Mon, 15 Feb 2021 09:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Feb 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case news update
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर हत्याकांड में शामिल शातिर बदमाश बबलू सुल्तानपुरी सुल्तानपुर जेल में बंद है। सुल्तानपुर पुलिस ने उसको एक सप्ताह पहले तमंचे के साथ दबोचकर जेल भेजा था। चकेरी पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की है।
विज्ञापन


एसपी पूर्वी शिवाजी ने बताया कि आरोपी को अपने केस में शामिल करने के लिए बी वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। कोर्ट की अनुमति के बाद जेल में उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। पिंटू सेंगर हत्याकांड में शूटर सलमान बेग, एहसान कुरैशी और फैसल जेल में हैं।
विज्ञापन


खूंखार अपराधी व शूटर राशिद कालिया फरार है। पुलिस के मुताबिक हत्या के समय बबलू सुल्तानपुरी अपने दो साथियों के साथ इन सभी को बैकअप दे रहा था। अगर ये चारों पिंटू को न मार पाते तो बबलू पिंटू पर गोलियां दागता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed