{"_id":"6029ef8dcec2d66cbe2a9111","slug":"pintu-sengar-murder-case-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंटू सेंगर हत्याकांड में शामिल बदमाश सुल्तानपुर जेल में, कोर्ट की अनुमति के बाद दर्ज किए जाएंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंटू सेंगर हत्याकांड में शामिल बदमाश सुल्तानपुर जेल में, कोर्ट की अनुमति के बाद दर्ज किए जाएंगे बयान
Mon, 15 Feb 2021 09:28 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Feb 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर हत्याकांड में शामिल शातिर बदमाश बबलू सुल्तानपुरी सुल्तानपुर जेल में बंद है। सुल्तानपुर पुलिस ने उसको एक सप्ताह पहले तमंचे के साथ दबोचकर जेल भेजा था। चकेरी पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की है।
एसपी पूर्वी शिवाजी ने बताया कि आरोपी को अपने केस में शामिल करने के लिए बी वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। कोर्ट की अनुमति के बाद जेल में उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। पिंटू सेंगर हत्याकांड में शूटर सलमान बेग, एहसान कुरैशी और फैसल जेल में हैं।
खूंखार अपराधी व शूटर राशिद कालिया फरार है। पुलिस के मुताबिक हत्या के समय बबलू सुल्तानपुरी अपने दो साथियों के साथ इन सभी को बैकअप दे रहा था। अगर ये चारों पिंटू को न मार पाते तो बबलू पिंटू पर गोलियां दागता।