{"_id":"6225f25879338f25997ae82c","slug":"pintu-sengar-murder-accused-connection-with-mukhtar-ansari","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्तार का गुर्गा है पिंटू सेंगर हत्याकांड का आरोपी तनवीर, एसटीएफ की जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्तार का गुर्गा है पिंटू सेंगर हत्याकांड का आरोपी तनवीर, एसटीएफ की जांच में खुलासा
Mon, 07 Mar 2022 05:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Mar 2022 05:24 PM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक, सर्विलांस, सोशल मीडिया और तनवीर के करीबियों आदि की मदद से पुष्टि हुई है कि वह मुख्तार अंसारी का गुर्गा है। उसके इशारे पर कई वारदातें भी अंजाम दी हैं।
विज्ञापन
मुख्तार के साथ तनवीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर हत्याकांड में जेल में बंद शातिर अपराधी तनवीर बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा है। मुख्तार से उसने कई बार जेल में भी मुलाकात की थी। यह खुलासा एसटीएफ की जांच में हुआ है।
इसके बाद एसटीएफ गहन छानबीन में जुट गई है, जिससे ये पता चल सके कि तनवीर किन-किन वारदातों में शामिल रहा। खासकर वो घटनाएं, जो मुख्तार से जुड़ी रहीं। चकेरी में 20 जून 2020 को पिंटू सेंगर को गोलियों से भून दिया गया था।
इस मामले में पप्पू स्मार्ट समेत 14 आरोपी जेल में हैं। इसमें जाजमऊ निवासी शॉर्प शूटर तनवीर बादशाह भी शामिल है। कुछ समय पहले एसटीएफ मुख्यालय में एक पत्र पहुंचा था, जिसमें लिखा था तनवीर बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा है। इसकी जांच एसटीएफ कानपुर यूनिट को दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, सर्विलांस, सोशल मीडिया और तनवीर के करीबियों आदि की मदद से पुष्टि हुई है कि वह मुख्तार अंसारी का गुर्गा है। उसके इशारे पर कई वारदातें भी अंजाम दी हैं। एसटीएफ ने तनवीर की फेसबुक आईडी से एक फोटो हासिल की है।
इसमें तनवीर मुख्तार के साथ खड़ा है। तनवीर ने इसमें मुख्तार को रॉबिनहुड बताया है। अब एसटीएफ मुख्तार और तनवीर के कनेक्शन की गहनता से छानबीन कर रही है।
इसमें तनवीर मुख्तार के साथ खड़ा है। तनवीर ने इसमें मुख्तार को रॉबिनहुड बताया है। अब एसटीएफ मुख्तार और तनवीर के कनेक्शन की गहनता से छानबीन कर रही है।