फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pillar broken due to truck collision, seven thousand population troubled due to power failure

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा, बिजली गुल होने से सात हजार आबादी रही परेशान

Fri, 05 Jul 2024 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 05 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pillar broken due to truck collision, seven thousand population troubled due to power failure
पुखरायां। मंडी मोड़ के पास टक्कर की टक्कर से शुक्रवार तड़के चार बजे के करीब बिजली का खंभा टूट गया। तारों से खिंचाव होने से दो अन्य खंभे झुक गए। इससे तहसील फीडर से जुड़े सात हजार आबादी की आपूर्ति की ठप हो गई। शुक्रवार शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

खंभा टूटने व तार झुकने से केबल भी नीचे गिर गए। सुबह से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। वहीं पैदल भी निकलना मुश्किल हो गया। तहसील फीडर के मंडी मोड़, अहरौली शेख, मीरपुर की लगभग सात हजार की आबादी बिजली न आने से गर्मी और उमस में परेशान रही। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने टूटा खंभा हटाकर दूसरा पोल लगाया। वहीं खिंचाव से झुके हुए खंभे को सही कर केबल व अन्य मरम्मत का काम चलता रहा। मगर देर शाम तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। कस्बे के संदीप गौड़, उदय सिंह, भारत सिंह, राजकुमार, मनोज, दिनेश कुमार, श्यामबाबू, रेश्मा, पूनम देवी ने बताया कि रात में भोर पहर हादसा होने के कारण जानकारी नहीं हो सकी। सड़क पर लोग भी नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अवर अभियंता रामरूप बिंद ने बताया टूटा खंभा हटाकर दूसरा लगवाया गया है। देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed