फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Piku ward started in district hospital

जिला अस्पताल में शुरू हुआ पीकू वार्ड

Fri, 11 Jun 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Piku ward started in district hospital
कानपुर देहात। जिला अस्पताल स्थित पीकू वार्ड का गुरुवार को डीएम ने फीता काटकर शुभारंभ किया है। यह वार्ड प्रदेश में सबसे पहले बनकर तैयार हुआ है। वार्ड में चार वेंटीलेटर व 16 आक्सीजन युक्त बेड हैं। अब बच्चों को इस वार्ड में भर्ती कर बेहतर उपचार दिया जा सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर सबसे ज्यादा असर करेगी, ऐसी संभावना विशेषज्ञों ने जताई है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले में पीकू (बाल सघन चिकित्सा इकाई) वार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए थे। इस पर जिले में स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और करीब 15 दिनों के भीतर वार्ड बनकर तैयार करा दिया। गुरुवार को डीएम जेपी सिंह व सीडीओ सौम्या पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

वहां पीकू वार्ड का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद वार्ड का निरीक्षण किया। सीएमएस राजीव गुप्ता ने बताया कि वार्ड में बीस बेड हैं। इसमें एक साथ बीस बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा सकता है। गंभीर रूप से बीमार बच्चों के लिए चार वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य बेड आक्सीजन युक्त हैं। डीएम ने कहा कि हम कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयार हैं। वार्ड पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। अब किसी भी बच्चे के बीमार होने पर उन्हें पीकू वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed