फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pickup hits couple riding bike, husband dead, wife critical

Kanpur News: पिकअप ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Thu, 12 Feb 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 12 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Pickup hits couple riding bike, husband dead, wife critical
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र की राम गंगा नहर पटरी मार्ग पर मंगलवार दोपहर को भंगापुरवा के पास बाइक सवार दंपती को सामने से आर रहे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के गुजैनी थाना क्षेत्र के मेहरबान पुरवा निवासी ओम प्रकाश यादव (35) बुधवार को पत्नी साधना (30) के साथ रसूलाबाद थाना क्षेत्र के साहिल निवासी रिश्तेदार के यहां जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर ढाई बजे के करीब राम गंगा नहर पटरी मार्ग पर भंगापुरवा के पास पहुंचने पर उनको सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी शिवली ले गई। वहां डॉक्टर ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि साधना की हालत नाजुक देखते हुए हैलट कानपुर नगर रेफर किया है। अनहोनी की जानकारी पर मृतक के भाई उमेश यादव, बहन नीतू, मां सिद्धश्री जा पहुंचे। परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed