फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pickup collided with container near Khojaphool village of Sikandra, laborer died

Kanpur Dehat Accident: कंटेनर और पिकअप की टक्कर, मजदूर की मौत और दो घायल, चालक की तलाश जारी

Thu, 06 Apr 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Apr 2023 01:17 AM IST
सार

सिकंदरा के खोजाफूल गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े कंटेनर में टकरा गई। इससे पिकअप का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Pickup collided with container near Khojaphool village of Sikandra, laborer died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार भोर पहर खोजाफूल गांव के सामने खड़े कंटेनर से पीछे से एक पिकअप टकरा गया। हादसे में पिकअप सवार अलीगढ़ निवासी श्रमिक की मौत हो गई। वहीं, चालक व एक अन्य मजदूर घायल हो गए। केबिन तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा।

विज्ञापन

अलीगढ़ के देहली गेट निवासी पिकअप चालक साबिर (49) वहीं से खली लादकर कानपुर देहात के पुखरायां जा रहा था। उसके साथ मोहल्ले का ही श्रमिक कयाम (38) व भूरा (45) बैठे थे। बुधवार भोर सिकंदरा के खोजाफूल गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े कंटेनर में टकरा गई। इससे पिकअप का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

चालक साबिर के साथ कयाम व भूरा केबिन में फंस गए। हादसे के बाद कंटेनर का चालक फरार हो गया। जोरदार टक्कर की आवाज पर राहगीर व आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और पिकअप का केबिन तोड़कर तीनों को बाहर निकाला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने कयाम को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल साबिर और भूरा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सिकंदरा थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि खड़े कंटेनर में पीछे से पिकअप टकरा गई थी। चालक के दूसरी तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से उधर बैठे मजदूर कायम की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed