फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pickup collided with bike in Etawah, student Died

कोहरे का कहर: इटावा में पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, छात्र की मौत, साथी घायल

Mon, 19 Dec 2022 03:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Dec 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
Pickup collided with bike in Etawah, student Died
हिमांशु की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के ताखा में घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। दोनों छात्र आईटीआई इटावा जा रहे थे। ऊसराहार थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी हिमांशु उर्फ मोनू (18) पुत्र राजवीर व रवि (16) पुत्र मनोज कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर सुबह करीब 7 बजे आईटीआई इटावा जा रहे थे।
विज्ञापन


कछपुरा पुलिया के पास घने कोहरे में सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ईएमटी आदित्य कुमार व चालक महावीर सिंह ने दोनों घायलों को सरसई नावर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने घायलों को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान हिमांशु उर्फ मोनू की मौत हो गई। वहीं रवि की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि घने कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। एक की मौत हो गई है। चालक पिकअप लेकर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed