{"_id":"6add021d816ecac2d80fff5d","slug":"marriage-on-the-pretext-of-government-job-fraud-of-rs-45-lakh-etawah-news-c-216-1-etw1015-151989-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर शादी, 45 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर शादी, 45 लाख की धोखाधड़ी
Sun, 25 Oct 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
लवेदी। बेटी की शादी में दूल्हे की सरकारी नौकरी पर भरोसा कर करीब 45 लाख रुपये खर्च करने वाले पिता ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। लवेदी थाना क्षेत्र के टकरुपुरा निवासी सुनीत कुमार ने कोर्ट के आदेश पर कानपुर के कल्याणपुर आवास विकास केशव पुरम निवासी योगेंद्र कुमार चतुर्वेदी, उनके बेटे अभिनव और पत्नी ज्योति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सुनीत ने शिकायती पत्र में बताया कि बेटी की शादी तय करने के दौरान आरोपियों ने अभिनव के नगर निगम में स्थायी सरकारी सेवा में होने की जानकारी दी थी। आरोप है कि विश्वास दिलाने के लिए नौकरी से संबंधित दस्तावेज भी दिखाए गए। इनमें पहचान संख्या, जोन कोड, पद, नियुक्ति की तारीख और जन्मतिथि दर्ज थी। इन पर भरोसा करके उन्होंने बेटी का विवाह तय किया और नकदी, जेवर, सामान समेत करीब 45 लाख रुपये खर्च किए।
आरोप है कि शादी की तैयारियों के दौरान अतिरिक्त नकदी, जेवर और सामान की मांग भी की गई। आरोप लगाया कि दस्तावेज फर्जी थे और उन्हें असली सरकारी अभिलेख बताकर इस्तेमाल किया गया। एक सितंबर को एसएसपी से शिकायत के बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)