{"_id":"618035519ae8b30b635e629e","slug":"physiotherapist-committed-suicide-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मेरे दोस्त मेरी कामयाबी से जलते हैं, इसलिए दे रहा हूं जान..., फिजियोथेरेपिस्ट ने सुसाइड नोट लिख कर लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मेरे दोस्त मेरी कामयाबी से जलते हैं, इसलिए दे रहा हूं जान..., फिजियोथेरेपिस्ट ने सुसाइड नोट लिख कर लगा ली फांसी
Tue, 02 Nov 2021 12:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:13 AM IST
सार
कानपुर में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
शिवम पांडेय की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरे दोस्त मेरी कामयाबी से जलते हैं...। मुझे परेशान करते हैं...। इससे तंग आकर अपनी जान दे रहा हूं। कुछ इसी तरह के शब्दों को सुसाइड नोट पर लिखकर कल्याणपुर में फिजियोथेरेपिस्ट ने फांसी लगा ली। सुबह गेट तोड़कर पुलिस ने शव निकाला।
मूलरूप से हमीरपुर भरुआ सुमेरपुर निवासी भोलाराम कल्याणपुर बंबारोड पर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि इकलौता बेटा शिवम पांडेय (25) अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट था। कुछ दिनों से किसी बात को लेकर उदास था।
रविवार रात वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक नहीं उठा तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कटर की मदद से लोहे का गेट कटवाया तो अंदर पंखे के कुंडे से बंधी साड़ी से बने फंदे के सहारे शिवम का शव लटकता पाया।
विज्ञापन
पुलिस को कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट मिला। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि युवक ने सुसाइड नोट में अपने सात दोस्तों की वजह से खुदकुशी करने की बात लिखी है। उन्होंने दोस्तों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही।