दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, पीड़िता बोली आरोपी पर हो सख्त कार्रवाई
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने उसका 10 माह तक शारीरिक शोषण किया। वहीं, तीन माह का जबरदस्ती गर्भपात भी कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र में महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एक युवक पर शारीरिक शोषण और तीन माह का गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में युवक के ऊपर सख्त कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
मामला लखीमपुर खीरी निवासी महिला का है, जो शाहाबाद कोतवाली निवासी युवक से हरियाणा में मिली थी। दोनों एक साथ एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। पीड़ित महिला का कहना है कि वह विधवा है और युवक ने उसको प्यार में फंसा कर शादी का झांसा दिया।
उसके साथ 10 माह तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह तीन माह की गर्भवती हो गई, इस बात का पता लगने पर युवक ने उसकी मर्जी के बिना ही गर्भपात करा दिया। वहीं, जब पीड़िता ने उससे शादी करने की बात की, तो युवक अपने वादे से मुकर गया है।
पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत पत्र देकर पूरे मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि पीड़िता से तहरीर मिली है और पुलिस जांच के बाद सख्त कार्रवाई करेगी।