फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Physical abuse of a girl on the pretext of marriage in Fatehpur

Fatehpur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, एक बच्चे की बनी मां, आरोपी ने साथ रखने से किया इनकार

Sat, 10 Dec 2022 10:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Dec 2022 10:00 PM IST
सार

थरियांव थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवक युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। इससे वो गर्भवती हो गई और चार दिसंबर को एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी ने साथ रखने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Physical abuse of a girl on the pretext of marriage in Fatehpur
दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में शादी का झांसा देकर एक युवती का युवक ने शारीरिक शोषण किया। एक बच्चे को जन्म देने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। महिला गोद में बच्चे को लेकर थाने शिकायत करने पहुंची। थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में शनिवार को शिकायती पत्र दिया है।

विज्ञापन

उसमें बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी का प्रेम प्रसंग खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव के रहने वाले एक युवक के साथ था। आरोपी युवक बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। इससे बेटी गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

गर्भवती होने पर शादी के लिए टरकाता रहा। चार दिसंबर को बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा होने पर युवक को सूचना दी गई और शादी कर बेटी को घर लेकर जाने की बात कही। तभी युवती ने शादी करने और बच्चे को अपनाने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष को थाने बुलाया गया है। शादी से इनकार करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म के विरोध में युवती को तमंचे की बट से पीटा
वहीं, जाफरगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का विरोध करने पर युवती को तमंचे की बट से गांव के ही युवक ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। युवती ने मामले की थाने में शिकायत की है। पुलिस पुराने विवाद की रंजिश के चलते घटना होना मानकर जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वह गुरुवार दोपहर खेत जा रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने खेत में उसे पकड़ लिया। उसके सिर पर तमंचा सटाकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर तमंचे की बट से सिर पर मार दी।

इससे वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर दूसरे खेत में काम कर रही मां मौके पर पहुंची। जान से मारने की धमकी देकर युवक भाग निकला। थानाध्यक्ष शैतान सिंह ने बताया पक्षों का पुराना विवाद है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed