फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Phoolon ki Holi will not be held in Etawah,  First Rangotsav after Netaji death, Akhilesh and Ramgopal reached

नेताजी को नमन: मुलायम सिंह के निधन के बाद पहला रंगोत्सव, सैफई पहुंचे अखिलेश-रामगोपाल, नहीं होगी फूलों की होली

Tue, 07 Mar 2023 08:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Mar 2023 08:36 PM IST
सार

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पहली होली पर बुधवार को बड़ी संख्या में बड़े नेता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस बार फूलों की होली नहीं खेली जाएगी। हालांकि सुबह नौ बजे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का कार्यक्रम रखा गया है।

विज्ञापन
Phoolon ki Holi will not be held in Etawah,  First Rangotsav after Netaji death, Akhilesh and Ramgopal reached
मंचासीन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में मुलायम सिंह के निधन के बाद पड़ी पहली होली पर उन्हें नमन करने के लिए मंगलवार से कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और कई नेता पहुंचेंगे। वहीं, होली उत्सव की तैयारियां भी चल रही हैं।

विज्ञापन

सोमवार देर शाम ही पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पैतृक आवास पहुंच गए थे। करीब तीन दिन से उनके आवास पर शांतिपूर्वक होली मिलन समारोह का आयोजन करने के लिए तैयारियां की जा रही थीं। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों पार्टी नेता और कार्यकर्ता सैफई पहुंचे।
विज्ञापन

आवास पर बने पंडाल में अखिलेश यादव समेत पूर परिवार से कार्यकर्ता मिले। उन्होंने समाधी स्थल पर पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को भी नमन किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव सैफई स्थित आवास पर 11 बजे अपने चाचा प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ मंच पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की
वहां करीब दो घंटे तक मंच पर मौजूद रहे। उसके बाद वहां से निकलकर नेता जी के समाधि स्थल पर पहुंचे जहां पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। फिर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंच गए। यहां दिनभर कार्यकर्ताओं से मिलने का सिलसिला जारी रखा।

ये नेता रहे मौजूद
संचालन सपा के प्रवक्ता एवं पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव ने किया। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव, सपा एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप, पूर्व राज्य मंत्री श्रीकृष्ण यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य आदि मौजूद रहे।

आज सुबह नौ बजे की जाएगी रस्म अदायगी
बुधवार सुबह नौ बजे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का कार्यक्रम रखा गया है। यहां होली की रस्म अदायगी पूरी की जाएगी, लेकिन इस बार फूलों की होली नहीं खेली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed