नेताजी को नमन: मुलायम सिंह के निधन के बाद पहला रंगोत्सव, सैफई पहुंचे अखिलेश-रामगोपाल, नहीं होगी फूलों की होली
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पहली होली पर बुधवार को बड़ी संख्या में बड़े नेता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस बार फूलों की होली नहीं खेली जाएगी। हालांकि सुबह नौ बजे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का कार्यक्रम रखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में मुलायम सिंह के निधन के बाद पड़ी पहली होली पर उन्हें नमन करने के लिए मंगलवार से कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और कई नेता पहुंचेंगे। वहीं, होली उत्सव की तैयारियां भी चल रही हैं।
सोमवार देर शाम ही पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पैतृक आवास पहुंच गए थे। करीब तीन दिन से उनके आवास पर शांतिपूर्वक होली मिलन समारोह का आयोजन करने के लिए तैयारियां की जा रही थीं। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों पार्टी नेता और कार्यकर्ता सैफई पहुंचे।
आवास पर बने पंडाल में अखिलेश यादव समेत पूर परिवार से कार्यकर्ता मिले। उन्होंने समाधी स्थल पर पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को भी नमन किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव सैफई स्थित आवास पर 11 बजे अपने चाचा प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ मंच पर पहुंचे।
नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की
वहां करीब दो घंटे तक मंच पर मौजूद रहे। उसके बाद वहां से निकलकर नेता जी के समाधि स्थल पर पहुंचे जहां पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। फिर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंच गए। यहां दिनभर कार्यकर्ताओं से मिलने का सिलसिला जारी रखा।
ये नेता रहे मौजूद
संचालन सपा के प्रवक्ता एवं पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव ने किया। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव, सपा एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप, पूर्व राज्य मंत्री श्रीकृष्ण यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य आदि मौजूद रहे।
आज सुबह नौ बजे की जाएगी रस्म अदायगी
बुधवार सुबह नौ बजे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का कार्यक्रम रखा गया है। यहां होली की रस्म अदायगी पूरी की जाएगी, लेकिन इस बार फूलों की होली नहीं खेली जाएगी।