फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   phoolan devi's husband joined congress

जब फूलन देवी के पति ने छोड़ी थी बसपा, एेसे साधा था बसपा पर निशाना

Sun, 26 Feb 2017 11:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 26 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
phoolan devi's husband joined congress
फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह
‘बैन्डिट क्वीक’ फूलन देवी के पति उमेद सिंह ने बसपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उमेद ने मायावती को फूलन देवी से बिल्कुल अलग बताया। कहा कि बसपा में सभी धर्म और जातियों के लिए एक जैसा बर्ताव नहीं होता है।
विज्ञापन

बसपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा

phoolan devi's husband joined congress
फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह कांग्रेस ज्वाइन करते हुए
बीहड़ से संसद तक का सफर करने वाली दस्यु सुंदरी फूलन देवी के पति उमेद सिंह ने चुनावी संगम में गोता लगाने के लिए फिर से छलांग लगा दी है। हालांकि उम्मेद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। मंगलवार को उम्मेद सिंह ने बसपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उमेदद ने दिल्ली में कहा मैं बसपा में इसलिए गया था कि दबे-शोषित लोगों के लिए जिस तरह फूलन लड़ती थीं वैसा ही मैं मायावती के लिए भी समझता था लेकिन बसपा में जाने पर साफ हुआ कि सभी धर्म और जातियों के लिए वहां एक जैसा बर्ताव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलन की हत्या के बाद खुद को राजनीति से जोड़ लिया

phoolan devi's husband joined congress
फूलन और उम्मेद की पुरानी फोटो
बताते चलें कि‍ उमेद सिंह अब दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने पिछला चुनाव मायावती की पार्टी बीएसपी से लड़ा था। उमेद का कहना है कि उनकी कांग्रेस में घर वापसी हुई है।फूलन देवी की हत्या के बाद उमेद ने भी खुद को राजनीति से जोड़ लिया। कांग्रेस ने 2004 में उन्हें बस्ती संसदीय सीट से टिकट दिया लेकिन करीब तीन लाख वोट पाकर भी वे संसद नहीं पहुंच सके। 2007 में कांग्रेस ने अकबरपुर से टिकट दिया उमेद फिर हारे। 2009 में उम्मेद ने सुरक्षित सीट शाहजहांपुर से फिर चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। 2014 का लोकसभा चुनाव उमेद ने शाहजहांपुर से ही लड़ा, लेकिन बसपा के झंडे के साथ। करीब 9 साल बाद उमेद ने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed