फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   phogut sisters says about actress zaira

जानें, फोगाट सिस्टर्स ने ‘दंगल’ एक्ट्रेस जायरा के बारे में क्या कहा...

Tue, 31 Jan 2017 12:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
phogut sisters says about actress zaira
रेसलर बबिता और गीता फोगट - फोटो : अमर उजाला
आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में गीता फोगाट के बचपन का रोल अदा करने वाली कश्मीर की जायरा वसीम का फोगाट बहनों ने खुलकर समर्थन किया है। सोमवार को कानपुर आईं दोनों बहनों ने कहा कि जायरा को कट्टरपंथियों और अलगाववादियों के सामने झुकना नहीं चाहिए था बल्कि एक रेसलर की तरह उनके खिलाफ डटकर खड़े रहना चाहिए था। कहा कि वे दोनों जायरा के हर कदम पर साथ हैं। उसे लगातार मैसेज भी कर रही हैं लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


असली हीरो पिता महावीर सिंह
मैनावती मार्ग स्थित जीडी गोयनका स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आईं फोगाट बहनों ने कहा कि सरकार को खेलों के लिए अधिक बजट जारी करना चाहिए। खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं मिलेंगी तो देश के खाते में और पदक बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अपने देश मेें क्रिकेट ही ज्यादा देखा और पसंद किया जाता है। कुछ ऐसे प्रयास होने चाहिए, जिससे सभी खेलों को पहचान मिले। कहा कि कॉमनवेल्थ में गोल्ड (गीता को) और सिल्वर (बबिता को) पदक उन्होंने जीता जरूर है लेकिन जीत के असली हीरो उनके पिता महावीर सिंह हैं। उन्हें पहचान फिल्म ‘दंगल’ से मिली है। 
विज्ञापन


आरक्षण मिले लेकिन दंगा फसाद गलत
फोगाट बहनों ने हरियाणा में आरक्षण का समर्थन किया है। हालांकि यह भी कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर दंगा फसाद करना, ट्रेन रोक देना ये सब गलत है। कार्यक्रम में डीएम कौशल राज शर्मा, सीडीओ अरुण कुमार, एडीएम एलए समीर वर्मा, स्कूल के चेयरमैन चंदन अग्रवाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था जायरा प्रकरण 
कश्मीर में रहने वाली जायरा द्वारा फिल्म में अभिनय किए जाने का कट्टरपंथियों ने विरोध किया था। फिल्म वगैरह में काम करना धर्म के खिलाफ बताकर आक्रोश भी जताया था। पहले तो जायरा ने सोशल मीडिया पर कट्टरपंथियों के खिलाफ खुलकर लिखा था। बाद में इसे अपनी गलती मानते हुए पीछे हट गई थी। 

ओलंपिक में मेडल जीतकर पापा का सपना पूरा करना मकसद
गीता और बबिता हरियाणा के भिवानी जिले की रहने वाली हैं। कॉमनवेल्थ (2010) में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही गीता ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर भी हैं। पिता महावीर सिंह भी एमेच्योर रेसलर और ओलंपिक में कोच रह चुके हैं। उन्हें भारत सरकार की ओर से द्रोणाचार्य अवार्ड भी मिल चुका है। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ उन्हीं के जीवन पर आधारित फिल्म है। फोगाट बहनों का कहना है कि उनका असली मकसद ओलंपिक में पदक जीतना। तभी पापा का सपना पूरा होगा। 


बापू किसके हानिकारक हैं...
फोगाट बहनों ने बच्चों से सवाल पूछा ‘बापू किसके हानिकारक हैं’...। यह सुनते ही स्कूल के बच्चे चुप हो गए। तब उन्होंने कहा कि बापू किसी के हानिकारक नहीं होते हैं। उनकी डांट के पीछे एक मकसद होता है। आप पढ़ाई के साथ खेलों पर भी ध्यान दें। यह एक ऐसा माध्यम होता है, जिससे आप अपना, माता-पिता, स्कूल, शहर, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed