{"_id":"63da6e6d1ed7dc1d111055e2","slug":"pharmacists-body-found-hanging-youth-was-posted-in-phc-police-did-not-find-any-suicide-note-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: फंदे पर लटका मिला फार्मासिस्ट का शव, पीएचसी में तैनात था युवक, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: फंदे पर लटका मिला फार्मासिस्ट का शव, पीएचसी में तैनात था युवक, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
Wed, 01 Feb 2023 09:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 01 Feb 2023 09:57 PM IST
सार
सहार थाना क्षेत्र में पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। वहीं, परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
मृतक राजेश कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में सहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा सुजान में तैनात फार्मासिस्ट का शव शौचालय के अंदर रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। मृतक मंगलवार शाम से अस्पताल में ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन
अंबेडकर नगर तिर्वा कन्नौज निवासी राजेश कुमार (35) पुत्र महिपाल सहार के पुरवा सुजान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार को उनकी रात ड्यूटी थी। बुधवार देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन
इधर देर शाम किसी ने फार्मासिस्ट का शव परिसर में बने शौचालय के अंदर रस्सी से लटकता देखा। फार्मासिस्ट के आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन