{"_id":"697e5b40cc4f9c1faf01c620","slug":"phaphund-prayagraj-memu-arrived-three-hours-late-kanpur-news-c-220-1-ka21001-137724-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तीन घंटे देर से आई फफूंद-प्रयागराज मेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तीन घंटे देर से आई फफूंद-प्रयागराज मेमू
Sun, 01 Feb 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
रूरा। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। घंटों देरी से चलने वाली ट्रेनों की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित रूरा स्टेशन पर शनिवार को सुबह नौ बजे आने वाली फफूंद-प्रयागराज मेमू तीन घंटे की देरी से चलकर दोपहर 12 बजे पहुंची।
कानपुर व लखनऊ काम के सिलसिले में दैनिक यात्रा करने वाले अधिकांश लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। इनके देरी से चलने के कारण सबसे ज्यादा समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। दिल्ली से कानपुर की तरफ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह चार बजकर 20 मिनट से पांच घंटे की देरी से चलकर सुबह 10 बजे आई। वहीं लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर 20 मिनट से दो घंटे की देरी से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर स्टेशन पर पहुंची।
वहीं, फफूंद-कानपुर मेमू का स्टेशन पहुंचने का समय सुबह सात बजे है लेकिन यह ढाई घंटे की देरी से सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर आई। इसी तरह टूंडला-कानपुर मेमू सुबह ग्यारह बजे से ढाई घंटे की देरी से 1.30 बजे पहुंची। कानपुर जाने के लिए फफूंद-कानपुर मेमू का इंतजार कर रहे संगसियापुर निवासी बृजेंद्र सिंह, मंजुल मिश्रा ने बताया कि कानपुर जाने के लिए आए थे। ट्रेन के देरी से चलने के कारण अब निजी साधन से यात्रा करनी पड़ेगी। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण लोको पायलट ट्रेनों को धीमी गति से चलाते हैं। यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता पर होती है। मौसम साफ होने पर समय में सुधार हो जाएगा।