फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PG Studenton fees will not rise

नहीं बढ़ेगी पीजी स्टूडेंटों की फीस

Thu, 02 Jun 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
PG Studenton fees will not rise
पास होने के बाद मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते मेधावी छात्र-छात्राएं।
कानपुर। आईआईटी के पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सों में सत्र 2016-17 से एडमिशन लेने वाले स्टूडेंटों की फीस नहीं बढ़ेगी। यह स्थिति आईआईटी प्रशासन ने बुधवार को स्पष्ट कर दी है। डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स प्रो. एआर हरीश ने सर्कुलर जारी करके कहा है कि सिर्फ बीटेक स्टूडेंटों की फीस बढ़ी है।  
विज्ञापन

आईआईटी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस के रिजल्ट 12 जून को आएंगे, फिर काउंसलिंग कराके सीटें भरी जाएंगी। इससे पहले ही कुछ स्टूडेंटों ने बढ़ी फीस पर जानकारी मांग ली। स्टूडेंटों ने आईआईटी प्रशासन से पूछा कि पीजी (एमटेक, एमएससी, एमबीए और एमडैस) की फीस बढ़ी है या नहीं। इन कोर्सों की एडमिशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। अब इसका जवाब आईआईटी प्रशासन ने दिया है। डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स ने कहा कि पीजी स्टूडेंटों से बढ़ी फीस नहीं ली जाएगी। यह फीस सत्र 2016-17 में एडमिशन लेने वाले नए बीटेक स्टूडेंटों से ली जानी है। पुराने स्टूडेंट नए फीस स्ट्रक्चर के दायरे में नहीं आएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बीटेक की सालाना फीस 90 हजार रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिए हैं। इसका सर्कुलर आईआईटी कानपुर प्रशासन को मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed