फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Petition against MP Asaduddin Owaisi

अनुच्छेद 370 के खत्म होने पर देश विरोधी बयान देने के आरोप में सांसद ओवैसी के खिलाफ याचिका

Mon, 19 Aug 2019 07:43 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Aug 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Petition against MP Asaduddin Owaisi
अनुच्छेद 370 - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में याचिका दायर की गई है। इसमें अनुच्छेद 370 के खत्म होने पर देश विरोधी बयान देने का आरोप लगाया गया है। सीजेएम ने कायमगंज कोतवाली से रिपोर्ट दर्ज है या नहीं, इस संबंध में आख्या मांगी है।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर खास निवासी बिलाल गौस खान ने अशोका रोड नई दिल्ली निवासी सांसद असदुद्दीन ओवैसी पुत्र सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अधिवक्ता दीपक द्विवेदी व परम मिश्रा के माध्यम से याचिका दायर की है।
विज्ञापन


इसमें कहा कि आतंकवाद से त्रस्त जम्मू एवं कश्मीर में वर्तमान सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अनुच्छेद 370 एवं 35ए को खत्म कर लाखों कश्मीरियों को भविष्य में मुख्यधारा से जोड़ा है। इससे देश के दुश्मन पड़ोसी मुल्क के काले मंसूबों पर भी पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त को सुबह मोबाइल पर समाचार सुन रहा था। तभी एक चैनल पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी एक रैली को संबोधित करते हुए बयान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीरी लोग बहुत चालाक होते हैं, यह अचानक रिएक्ट नहीं करते। 1987 में चुनावों में धांधली का दो साल बाद बदला लिया था।

यही अब भी होने वाला है। यह लोग बाजा बजाएंगे ... 56 इंच का सीना कुछ भी नहीं कर पाएगा। इस बयान के माध्यम से वर्ष 1989-90 में आतंकी संगठनों द्वारा किए गए सांप्रदायिक हमले एवं कश्मीरी पंडितों के नरसंहार तथा उनकी महिलाओं के साथ बलात्कार करने की घटनाओं की पुनावृत्ति कराने की सीधी धमकी है।

जो देश में धार्मिक भावनाओं को भड़का कर देश का माहौल बिगाड़ने एवं दुश्मन देश के नापाक मंसूबों में उसका साथ देने की नीयत से दिया गया है। ये राजद्रोह की श्रेणी में आता है। सांसद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को दायर की गई याचिका पर सीजेएम ने कायमगंज कोतवाली से दो सितंबर तक आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed