{"_id":"6adbc6fad44ce083300b6c2b","slug":"pet-tomorrow-9288-candidates-to-take-the-exam-across-21-centers-kanpur-news-c-362-1-ka11029-159316-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पीईटी कल, 21 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 9288 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पीईटी कल, 21 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 9288 अभ्यर्थी
विज्ञापन
कानपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शहर में 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को 21 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 9288 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। डीएम ने नकलविहीन परीक्षा के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। प्रश्न पत्रों के वितरण को लेकर ओएमआर शीट जमा कराने तक निगरानी रखी जाएगी।
फर्जी अभ्यर्थियों पर अंकुश लगाने के लिए बाॅयोमीट्रिक सत्यापन और आइरिस स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। फोटो और पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कलाई घड़ी समेत इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर रोक रहेगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बलिया-कानपुर सेंट्रल क बीच 24, 29 और 31 अक्तूबर को अनारक्षित परीक्षा स्पेशल चलेगी। वापसी में ट्रेन 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल से मथुरा के लिए 12 कोच की परीक्षा स्पेशल चलाने की भी योजना है। प्रयागराज से झांसी के लिए भी ट्रेन चलाई जाएगी। रोडवेज भी अतिरिक्त बसें चलाएगा।