फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pet dog scratched a child in Kanpur, Attacked while roaming outside the house, has made many more people victi

कानपुर में बच्चे को पालतू कुत्ते ने नोचा: घर के बाहर घूमते समय किया हमला, कई और लोगों को बना चुका शिकार

Tue, 01 Aug 2023 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Aug 2023 12:19 PM IST
सार

Kanpur Dog Attack: मामले में लोगों ने बताया कि विनोद का पालतू कुत्ता आधा दर्जन से अधिक बच्चों को काट चुका है। उनसे कई बार शिकायत की गई। उनसे कुत्ते को अंदर बांधकर रखने को कहा गया है।  हालांकि विनोद इस बात को अनसुना करते रहे।

विज्ञापन
Pet dog scratched a child in Kanpur, Attacked while roaming outside the house, has made many more people victi
कानपुर में कुत्ते का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ के ऊंचा टीला निवासी फिरोज का बेटा अरबाज (9) घर के बाहर घूम रहा था। इस दौरान इलाके में रहने वाले विनोद कुमार के पालतू कुत्त्ते ने अरबाज पर हमला कर दिया। अरबाज कुत्ते से बचने के प्रयास में जमीन पर गिर गया।

विज्ञापन

इस पर पालतू कुत्ते ने अरबाज पिछले हिस्से (पीठ) में काटकर जख्मी कर दिया। यह देख आसपास के लाेग दौड़े और काफी प्रयास के बाद अरबाज को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद जख्मी अरबाज को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। यहां लोगों ने बताया कि विनोद का पालतू कुत्ता आधा दर्जन से अधिक बच्चों को काट चुका है। उनसे कई बार शिकायत की गई। उनसे कुत्ते को अंदर बांधकर रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी है पुलिस
हालांकि विनोद इस बात को अनसुना करते रहे। वे कुत्ते को सड़क पर खुला छोड़ देते हैं। इस पर वह उनके घर के बाहर से निकलने वाले राहगीरों पर भौंकता है और हमला करता है। वह कई और बच्चों भी को चपेट में ले चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed