फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   person who came from Delhi in Shastri Nagar found corona positive

Coronavirus: शुक्रवार रात सूचना दी, शनिवार को आई टीम, शास्त्री नगर में दिल्ली से आया व्यक्ति निकला पॉजिटिव

Sat, 13 Jun 2020 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Jun 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
person who came from Delhi in Shastri Nagar found corona positive
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शास्त्री नगर के वार्ड 91 में दिल्ली से आए व्यक्ति के पॉजिटिव निकलने के बाद उसके घर वाली गली को सील कर दिया गया। शनिवार सुबह चार बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें घर से ले गई। क्षेत्रीय पार्षद राघवेंद्र मिश्रा ने पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया।  
विज्ञापन


पार्षद ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार देर रात ही सीएमओ को दिल्ली से आए व्यक्ति के पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को आई। संक्रमित व्यक्ति 8 दिन पहले दिल्ली से आकर अपने माता-पिता के साथ यहां रह रहा था और मोहल्ले के बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला।
विज्ञापन


उनके साथ क्रिकेट खेलने वाले बच्चों को होम क्वारंटीन कराया गया है। पूरे मोहल्ले को नगर निगम से गाड़ी मंगाकर सैनीटाइज कराया गया। क्षेत्र में बाहर से आए 12 अन्य लोगों को भी जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed