फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Permission sought for soil testing for the Kanpur-Lucknow rapid rail.

Kanpur News: कानपुर-लखनऊ रैपिड रेल के लिए भू परीक्षण की मांगी अनुमति

Wed, 29 Jul 2026 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Permission sought for soil testing for the Kanpur-Lucknow rapid rail.
कानपुर। कानपुर-लखनऊ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर को जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले फेज में हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) के लिए कंपनी ने नगर निगम से भू-तकनीकी जांच की अनुमति मांगी है। अधिकृत फर्म मेसर्स अरुण सॉइल लैब प्राइवेट लिमिटेड ने नगर निगम को पत्र लिखकर कहा है कि कानपुर साइड पर बनने वाले स्टेशन के निर्माण के लिए मिट्टी, चट्टानों व भूजल की स्थिति का अध्ययन करना है।
विज्ञापन

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) लखनऊ-कानपुर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। कानपुर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में कई जगहों पर भू-तकनीकी जांच होनी है। अधिकृत एजेंसी अरुण सॉयल लैब प्राइवेट लिमिटेड ने इस संबंध में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को पत्र भेजा है। उनसे जांच कार्य की स्वीकृति का अनुरोध किया है। एजेंसी को रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए मिट्टी व भू-संरचना संबंधी परीक्षण का कार्य सौंपा गया है। इस जांच के तहत विभिन्न स्थानों पर बोरहोल ड्रिलिंग, मिट्टी का घनत्व और ताकत मापने, मिट्टी के प्राकृतिक गुणों व संरचना की पहचान के लिए नमूने एकत्र किए जाएंगे। पत्र में नगर निगम से अनुरोध किया गया है कि एजेंसी को अपने अधिकार क्षेत्र में आवश्यक भू-तकनीकी जांच कार्य करने की अनुमति दी जाए। वहीं, उन्नाव के नवाबगंज में यह जांच शुरू भी हो चुकी है।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर
दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर कानपुर से अयोध्या तक नमो भारत ट्रेन यानी रैपिड रेल को मंजूरी मिली है। करीब 187 किमी लंबे इस कॉरिडोर से कानपुर, लखनऊ से अयोध्या का सफर महज डेढ़ घंटे में पूरा होगा। नमो भारत ट्रेन के इस रूट पर 32 हजार करोड़ के खर्च का अनुमान है। नयागंज से अयोध्या तक यह कॉरिडोर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले फेज में 67 किमी का कॉरिडोर
पहले फेज में नयागंज से अमौसी तक 67 किमी लंबा कॉरिडोर बनेगा। फिर अमौसी से अयोध्या तक इसे बढ़ाया जाएगा। रैपिड रेल रूट में 12 स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव है जिनमें नयागंज, उन्नाव, बसीरतगंज, नवाबगंज, बंथरा, अमौसी, सुशांत गोल्फ सिटी, जुग्गौर, बरेल, सफदरगंज, भिटरिया व अयोध्या हैं।

160 किमी की रफ्तार

कानपुर और लखनऊ के बीच 160 किमी की रफ्तार से रैपिड रेल दौड़ेगी। इससे कानपुर से लखनऊ का सफर 30 मिनट, उन्नाव से कानपुर 10 मिनट तो लखनऊ की दूरी महज 30 मिनट की रह जाएगी।


वर्जन
इनमें से पांच साइट छावनी बोर्ड की जबकि एक नयागंज नगर निगम की है। कंपनी से साइड प्लान मांगा गया है, एक-दो दिन में कंपनी के अधिकारियों के अवर अभियंता की बैठक होगी

-अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed