{"_id":"5f4344ef8ebc3e4ae2047c5f","slug":"perishable-plastic-will-be-made-from-beer-waste","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर के कचरे से बनेगी नष्ट होने वाली प्लास्टिक, टाई वीमेन ग्लोबल कंपटीशन में चुना गया सुकन्या का आइडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर के कचरे से बनेगी नष्ट होने वाली प्लास्टिक, टाई वीमेन ग्लोबल कंपटीशन में चुना गया सुकन्या का आइडिया
Mon, 24 Aug 2020 10:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
बीयर के कचरे से बनेगी नष्ट होने वाली प्लास्टिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर महिला उद्यमियों को आगे लाने और उनकी प्रतिभा को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजित टाई वीमेन ग्लोबल कंपटीशन की क्षेत्रीय प्रतियोगिता में शहर की सुकन्या दीक्षित ने बाजी मारी है। कल्याणपुर निवासी सुकन्या ने बीयर के कचरे से रीसाइकिल (नष्ट होकर फिर से प्रयोग) होने वाली प्लास्टिक को बनाने का आइडिया दिया था।
निर्णायकों ने मंडल स्तर पर आए विभिन्न आइडिया में इसे सर्वश्रेष्ठ आइडिया घोषित किया है। टाई यूपी की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अंकिता शुक्ला ने बताया कि यह प्रतियोगिता उन महिलाओं के लिए थी, जो अपने इनोवेटिव आइडिया के माध्यम से समाज को नया रूप प्रदान कर रही हैं। 21 अगस्त को महिला उद्यमियों ने इसमें आइडिया प्रस्तुत किए थे।
इनमें शहर की सुकन्या दीक्षित के अलावा शिल्पा मलिक, शैली मोटियाल और पूजा श्रीवास्तव का आइडिया चुना गया था। आईआईटी रुड़की से बीटेक कर चुकीं सुकन्या अपने इस आइडिया के बारे में राष्ट्रीय स्तर पर मुंबई में होने वाली प्रतियोगिता में जानकारी देंगी। इसके बाद दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी अगर इस आइडिया को पहला स्थान मिला तो उन्हें 75 लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप मिलेगी। सुकन्या की स्टार्टअप कंपनी फेबियो इंटर प्राइजेज लिमिटेड है।
विज्ञापन
ये भी आइडिया टॉप 4 में
शिल्पा मालिक की स्टार्टअप कंपनी बॉयोस्कैन रिसर्च प्रा. लि. ने एक हैंडहेल्ड मशीन बनाई है। इससे मिनटों में ही ब्रेन के अंदर ब्लीडिंग हो रही है या नहीं, का पता लगाया जा सकता है। शैली की स्टार्टअप कंपनी निंबल क्यूएडवेंचर्स प्रा. लि. ने ऐसी डिवाइस बनाई है जिससे छोटे बच्चों को तकनीकी ज्ञान की जानकारी दी जा सकेगी ताकि वह स्टार्टअप के लिए बचपन से ही प्रेरित हो सकें। पूजा श्रीवास्तव की गाथा स्टार्टअप कंपनी ने ऑडियो प्लेटफॉर्म तैयार किया है। इसके माध्यम से पुराने साहित्य, कहानी व धरोहरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।