Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Perfume business case: Income tax officers questioned Piyush Jain for hours

इत्र कारोबारी मामला: इतना रुपया कैसे कमाया और सोना कहां से खरीदा? जेल में बंद पीयूष जैन से आयकर अफसरों ने की घंटों पूछताछ

Sat, 28 May 2022 07:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 May 2022 07:36 PM IST
सार

पीयूष जैन के तार पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रहने वाले सुपाड़ी किंग से भी जड़े हैं। इसकी जांच भी आयकर करेगा। दरअसल इस साल 25 फरवरी को पश्चिम बंगाल की आयकर टीम ने सुपाड़ी किंग के सिलीगुड़ी समेत कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
Perfume business case: Income tax officers questioned Piyush Jain for hours
पीयूष जैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

जेल में बंद कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन से आयकर विभाग के अफसरों ने शनिवार को करीब साढ़े पांच घंटे पूछताछ की। ज्यादातर सवाल उसके यहां से मिली करोड़ों की नकदी और सोने पर केंद्रित रहे। सूत्रों के अनुसार सवालों की सूची पीयूष जैन को देकर एक-एक सवालों के जवाब मांगे गए।
विज्ञापन


कितने साल से कारोबार कर रहे हो, कहां-कहां माल की सप्लाई की, किसको-किसको माल बेचते हो, इतना रुपया कितने सालों में कमाया जैसे सवाल प्रमुख रहे। अफसरों ने उसके बयान भी दर्ज किए। डीजीजीआई अहमदाबाद ने 22 दिसंबर 2021 को कारोबारी के कन्नौज स्थित घर, गोदाम, कानपुर के आनंदपुरी स्थित मकान पर छापा मारा था।
विज्ञापन


कानपुर स्थित मकान से 177.45 करोड़ और कन्नौज स्थित प्रतिष्ठान से 19 करोड़ समेत कुल 197 करोड़ कैश बरामद हुआ था। साथ ही 23 किलो सोना भी मिला था। आधा सोना विदेशी था, जो तस्करी कर लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सूत्रों ने बताया कि 10 दिन पहले डीजीजीआई ने प्रारंभिक रिपोर्ट आयकर विभाग को सौंपी थी। अब विभाग ने जांच शुरू करते हुए सबसे पहले पीयूष जैन से पूछताछ शुरू की। उससे पूछा कि जब पासपोर्ट नहीं है तो विदेशी सोना घर में कैसे मिला, किससे खरीदा। आयकर के रिटर्न केवल 15-18 लाख के बीच के हैं, जबकि कंपनी का रिटर्न सालाना सात करोड़ रुपये है। घर पर इतना कैश क्यों रखा, क्या घर में मिला कैश किसी पान मसाला या गुटखा कारोबारी का है या कंपाउंड के जरिये एकमुश्त रकम ली गई है।

पश्चिम बंगाल के सुपाड़ी किंग से कनेक्शन की भी होगी जांच
बताया गया कि पीयूष जैन के तार पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रहने वाले सुपाड़ी किंग से भी जड़े हैं। इसकी जांच भी आयकर करेगा। दरअसल इस साल 25 फरवरी को पश्चिम बंगाल की आयकर टीम ने सुपाड़ी किंग के सिलीगुड़ी समेत कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की थी। इसमें पीयूष जैन का नाम आया था। सुपाड़ी खरीद के कई दस्तावेज मिले थे, जबकि पीयूष सुपाड़ी का काम नहीं करता था। जांच की जाएगी कि कहीं वह किसी और के लिए तो नहीं सुपाड़ी खरीदता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed