{"_id":"6acaaab68c4bae220e032093","slug":"performed-tarpan-for-dedicated-achievers-martyrs-and-those-who-met-an-untimely-death-kanpur-news-c-362-1-ka11012-158413-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कर्मवीरों, शहीदों, अकाल मृतात्माओं का किया तर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कर्मवीरों, शहीदों, अकाल मृतात्माओं का किया तर्पण
विज्ञापन
कानपुर। सनातन सेवा सत्संग की ओर से पितृ विसर्जनी अमावस्या पर शनिवार को सरसैया घाट पर 12वां सामूहिक तर्पण एवं जलांजलि कार्यक्रम हुआ। इसमें सनातन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले कर्मवीरों, शहीद सैनिकों, अजन्मे शिशुओं और अकाल मृतात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संस्था की पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी इकाइयों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव, ऋषि और पितरों का तर्पण किया। पं. दीनानाथ दुबे और शशिकांत पांडेय ने पूजन कराया।
आचार्य सुधीर मिश्र ने कहा कि माता-पिता पृथ्वी पर साक्षात देवता हैं। नई पीढ़ी में संस्कार विकसित करने के लिए चार स्थानों पर बुजुर्गों का सम्मान किया गया। संयोजक उपेंद्र मिश्रा ने पंचगव्य पान कराया और प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में कैलाश शुक्ल, सत्येंद्र यादव, मनोज सिंह भदौरिया, आरके दुबे, डॉ. संतोष त्रिपाठी, अमित बाजपेई, अंकित सिंह, गंगाराम पाल, सुभाष मिश्रा आदि मौजूद रहे।