फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People should not face any inconvenience on PM's arrival, DM held a meeting and gave instructions

Kanpur News: पीएम के आगमन पर जनमानस को न हो असुविधा, डीएम ने बैठक कर दिए निर्देश

Fri, 23 May 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
People should not face any inconvenience on PM's arrival, DM held a meeting and gave instructions
जनसभा स्थल का निरीक्षण करते डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : सूचना विभाग
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मई को शहर में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को नवीन सभागार में बैठक की। अधिकारियों से कहा कि जनमानस की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए बेहतर इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन


जनसभा में आने वालों को भी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और मीडिया से समन्वय के साथ जिम्मेदारियों को पूरा करें। सभी इंतजामों को समय से पूरा करा लें।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, पेयजल, स्वच्छता और जनसभा स्थल की व्यवस्था सहित जरूरी व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ दीक्षा जैन, डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, एडीएम न्यायिक चंद्रशेखर, एडीएम वित्त राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह आदि अधिकारी रहे।



इन व्यवस्थाओं पर रखे विशेष ध्यान
- यातायात व्यवस्था को सही बनाए रखने के लिए रूट प्लानिंग व पार्किंग की व्यवस्था करें।
- जनसभा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व पेयजल की व्यवस्था सुचारु हो।
- आपातकालीन चिकित्सा सेवा व जनसभा के आसपास एंबुलेंस की सुविधा हो।
- सुरक्षा के दायित्व में लगे अफसरों को सतर्कता बरतने व आवश्यक कदम उठाने के निर्देश।
--

डीएम ने परखीं पंडाल स्थल की व्यवस्थाएं
कानपुर। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी ने सीएसए स्थित जनसभा स्थल का अधिकारियों संग निरीक्षण किया। उन्होंने जनसभा स्थल पर छाया की व्यवस्था का विशेष ध्यान देने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जो लाभार्थी, आम जनमानस पहुंचें, उनके लिए गर्मी से बचाव का ध्यान रखते हुए तैयारी की जाए। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा प्वाइंट पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed