{"_id":"5bec3901bdec2269704581d2","slug":"brutal-murder-of-two-women-in-bilhaur-kanpur-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीवी को जिंदा जलाने के बाद सास को बेरहमी से मारा था, पुलिस हिरासत में किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी को जिंदा जलाने के बाद सास को बेरहमी से मारा था, पुलिस हिरासत में किया बड़ा खुलासा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
दोहरा हत्याकांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कानपुर के बिल्हौर में बैड़ी अलीपुर गांव में 31 अक्तूबर की रात दो महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी से 72 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस मुख्य हत्यारोपी की निशानदेही पर मामले का पर्दाफाश करने की बात कह रही है। बुधवार को बैड़ी गांव में राजाराम की 75 वर्षीय पत्नी जगदई और 35 वर्षीय विवाहित पुत्री रूबी की हत्या के आरोपी मैनपुरी जनपद के कुडरिया निवासी सुशील पुत्र शिवकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, सुशील ने पत्नी रूबी द्वारा झूठे मुकदमों फंसाए जाने के कारण अपने साथियों से संग उक्त घटना को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ सुशील ने रूबी और जगदई की हत्या बात भी कबूली। वहीं, पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद सुशील को कड़ी सुरक्षा में जेल भेजा। आपको बता दें बैड़ी अलीपुर गांव में राजाराम शर्मा अपनी पत्नी जगदेई (75) और तीन पुत्रों पिंटू, पूती, गोपाल, विवाहित पुत्री रूबी (35) के साथ रहते हैं। राजाराम के मुताबिक 11 साल पहले उन्होंने पुत्री रूबी की शादी मैनपुरी जिले के गुलरिया गांव निवासी सुशील से की थी। दामाद और ससुरालीजनों के दहेज उत्पीड़न से तंग आकर पुत्री गांव आ गई थी। तभी से मायके में रह रही थी। पुत्री रूबी और सुशील में मुकदमेबाजी के बाद भी फोन पर बातचीत होती थी। बुधवार रात दामाद ने रूबी को फोन करके रात 10 बजे अलियापुर बंबे के पास रुपये लेने के लिए बुलाया।
दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
रूबी और उसकी मां जगदेई पैदल वहां गए। इसी बीच रास्ते में मिले दामाद व उसके साथियों ने रूबी को पहले पीटकर लहूलुहान कर दिया फिर पास में ही खेतों में लगे धान के पुआल में फेंककर आग लगा दी। जगदेई को अलियापुर बंबा पार ले जाकर पेड़ से जबरन फांसी पर लटका दिया। परिजनों की मानें तो रूबी के ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के अलावा दामाद के भाईयों पर छेड़छाड़, गैंगरेप का मुकदमा भी दर्ज था। दामाद दहेज उत्पीड़न और गैंगरेप को वापस लेने को गुहार लगा रहा था पर रूबी और मायके वाले इसके लिए तैयार न थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमे के सिलसिले में पति करवाचौथ पर गांव आया था और रूबी व सास से विवाद समाप्त करने की अपील की थी। कोई हल न निकलने पर दामाद सुशील ने षड्यंत्र के तहत रूबी को मोबाइल करके बुलाया और फिर दोनों को मार डाला।
विज्ञापन
दोहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
फूलनदेवी के नाम से चर्चित थी रूबी
रूबी को गांव में फूलनदेवी के नाम से जाना जाता था। ग्रामीणों ने बताया कि रूबी का गांव में जिससे भी विवाद हुआ, उस पर छेड़खानी समेत कई गंभीर मुकदमें आज भी चल रहे हैं। रूबी को ग्रामीण फूलन देवी कहते थे। कोई उसके पास फटकता तक नहीं था। ग्रामीणों की मानें तो रूबी ने गांव के छह लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे करवा रखे हैं।
रूबी को गांव में फूलनदेवी के नाम से जाना जाता था। ग्रामीणों ने बताया कि रूबी का गांव में जिससे भी विवाद हुआ, उस पर छेड़खानी समेत कई गंभीर मुकदमें आज भी चल रहे हैं। रूबी को ग्रामीण फूलन देवी कहते थे। कोई उसके पास फटकता तक नहीं था। ग्रामीणों की मानें तो रूबी ने गांव के छह लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे करवा रखे हैं।