फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People of Kanpur bought digital gold worth Rs 105 crore

बदलता ट्रेंड: शहरियों ने खरीदा 105 करोड़ का डिजिटल सोना; ईटीएफ में निवेश मामले में देश में यूपी का आठवां स्थान

Tue, 24 Oct 2023 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Oct 2023 10:47 AM IST
सार

कानपुर में शहरियों ने 105 करोड़ का डिजिटल सोना खरीदा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सॉवरेन गोल्ड बांड में 80 और गोल्ड ईटीएफ में 25 करोड़ का निवेश किया। डिजिटल होती अर्थव्यवस्था का असर है। न सोना चोरी होने का डर और नहीं खोने की चिंता है। कानपुर में 
रोजाना 50 किलो सोना के गहने और बुलियन की बिक्री होती है। चांदी की दो हजार किलो की बिक्री रोजाना की है।

विज्ञापन
People of Kanpur bought digital gold worth Rs 105 crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बढ़ते डिजिटल लेनदेन के बीच शहर के लोगों ने सोना खरीद का भी तरीका बदला है। निवेश को सुरक्षित करने के लिए डिजिटल सोना खरीदा जा रहा है। इसमें न तो सोना चोरी होने का डर रहता है और न ही खोने की चिंता। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक सॉवरेन गोल्ड बांड में 80 करोड़ और गोल्ड ईटीएफ में 25 करोड़ का सोना खरीदा गया। 
विज्ञापन


वहीं गोल्ड ईटीएफ में निवेश के मामले में उत्तर प्रदेश देश में आठवें स्थान पर है। सॉवरेन गोल्ड बांड सरकारी प्रतिभूतियां होती हैं। जो सोने के प्रति-ग्राम बाजार मूल्य के बराबर बांड के रूप में जारी की जाती हैं। इनका स्टॉक एक्सचेंज पर कारोबार किया जा सकता है। इनकी परिपक्वता अवधि आठ साल है और पांच साल बाद बाहर निकलने का विकल्प होता है। 
विज्ञापन


इन बांड्स पर 2.50 प्रतिशत का निश्चित ब्याज मिलता है, जो छमाही दिया जाता है। इनमें निवेश सीमा (रिटेल निवेशक एवं एचयूएफ के लिए) न्यूनतम एक ग्राम और अधिकतम चार किलोग्राम तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केश्री वेल्थ क्यूरेटर के कोफाउंडर राजीव सिंह ने बताया कि भैतिक रूप में लोग सोना खरीदना पसंद करते हैं लेकिन डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये भी लोग तेजी से निवेश करने लगे हैं, जो अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत भी है। कोविड के बाद से इसमें निवेश बढ़ता ही जा रहा है। इसका असर सोने के आयात पर भी देखा जा सकता है। गोल्ड बांड का मूल्य बढ़ता ही जा रहा है।

सॉवरेन गोल्ड बांड बढ़ता निवेश (करोड़ में)
2018-19 2.5

2019-20 9.27
2020-21 72.22

2021-22 58.46
2022-23 32.75

2023-24 80.63

गोल्ड ईटीएफ में बढ़ता निवेश (करोड़ में)

2018-19 10.63
2019-20 11.97
2020-21 17.74
2021-22 21.01
2022-23 24.06
2023-24 25.01

देश में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड करोड़ में

महाराष्ट्र 17305.43
कर्नाटक 894.45
तमिलनाडु 735
दिल्ली 403.53
गुजरात 316.96
पश्चिम बंगाल 255.77
तेलंगाना 247.84
उत्तर प्रदेश 227.33
हरियाणा 131.69
गोवा 122.5

शहर में हर दिन बिकता है 50 किलो सोना और दो हजार किलो चांदी
हालांकि भौतिक रूप से सोना खरीदना अभी भी शहरियों की पसंद है। प्रतिदिन 50 किलो सोना के गहने और बुलियन की बिक्री होती है। चांदी की दो हजार किलो की बिक्री रोजाना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed