{"_id":"5e15aff88ebc3e87e577b621","slug":"people-of-hindu-organizations-surrounded-the-kotwali-for-action-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: कार्रवाई को लेकर हिन्दू संगठन के लोगों ने कोतवाली घेरी, 11 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: कार्रवाई को लेकर हिन्दू संगठन के लोगों ने कोतवाली घेरी, 11 पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 08 Jan 2020 04:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Jan 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली का घेराव किए हिन्दू संगठनो के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में सोमवार को एक फौजी के साथ हुए विवाद में दूसरे पक्ष की तहरीर पर आरोपी फौजी के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इस मामले को लेकर मंगलवार को देर शाम फौजी का पक्ष लेते हुए हिन्दू संगठनों के नेताओं ने सदर कोतवाली का घेराव किया।
उनकी मांग थी कि दूसरे पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की जाए। इस मामले में पुलिस ने देर रात कस्बा खानपुर के 11 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताते चलें कि कस्बा खानपुर में फौजी की अभद्रता व गोली मारने की धमकी को लेकर एक समुदाय विशेष के लोगों से उसकी मारपीट हो गई थी।

इस पर समुदाय विशेष के लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर फौजी रामनरेश पुत्र बालिस्टर निवासी प्रेमानंद आश्रम के पास औरैया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसमें पुलिस ने रामनरेश के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी।
इस मामले को लेकर मंगलवार की देर शाम हिन्दू संगठनों के नेताओं ने कोतवाली का घेराव किया और दूसरे पक्ष (समुदाय विशेष) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हिन्दू संगठनों का बढ़ता दबाव देख सीओ सिटी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने 11 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली है।